• Last Update 06:09 am

Australian Open 2021: तीन हफ्ते टला आस्ट्रेलियन ओपन, अब 8 फरवरी से होगा आगाज
Sports

Australian Open 2021: तीन हफ्ते टला आस्ट्रेलियन ओपन, अब 8 फरवरी से होगा आगाज

नई दिल्ली। साल 2021 के पहले ग्रैंड स्लैम-आस्ट्रेलियन ओपन का आगाज 8 फरवरी से होगा और यह 21 फरवरी तक चलेगा। कोरोना के कारण हार्ड कोर्ट के इस इवेंट का आयोजन जनवरी की बजाय फरवरी में हो रहा है। एसोसिएशन ऑफ टेनिस प्रोफेशनल्स (एटीपी) ने आस्ट्रेलियन ओपन की नई तारीख की पुष्टि कर दी है। एटीपी ने कोरोना के कारण सीजन के शुरुआती सात हफ्तों के कार्यक्रम में बदलाव किया है।

एटीपी ने कहा है कि आस्ट्रेलियन ओपन के लिए पुरुषों की क्वालीफाईं इवेंट का आयोजन 10 से 13 जनवरी के बीच दोहा में होगा। इसके बाद खिलाड़ी मेलबर्न में जमा होंगे और 14 दिन के क्वारंटीन पर जाएंगे। इसके बाद खिलाड़ी मेलबर्न में 12 टीमों के एटीपी कप में खेलेंगे। इसी टूर्नामेंट के साथ एडिलेड इंटरनेशनल टूर्नामेंट और एक अतिरिक्त एटीपी 250 टूर्नामेंट भी खेला जाएगा। एटीपी कप पुरुष इवेंट का आयोजन 1-5 फरवरी के बीच मेलबर्न में होगा जबकि आस्ट्रेलियन ओपन 8 फरवरी से शुरु होगा।

  • Tags

You can share this post!


Leave Comments