• Last Update 04:34 am

खेलो इंडिया गेम्स के फर्जी विज्ञापन से ठगे गए कई खिलाड़ी, SAI ने दर्ज कराई FIR
National

खेलो इंडिया गेम्स के फर्जी विज्ञापन से ठगे गए कई खिलाड़ी, SAI ने दर्ज कराई FIR

नई दिल्ली। अगले साल पंचकुला में होने वाले खेलो इंडिया गेम्स के फर्जी विज्ञापन को लेकर भारतीय खेल प्राधिकरण (SAI) ने एफआईआर दर्ज कराई है। इस विज्ञापन के माध्य से पूरे देश में कई खिलाड़ियों को ठगा गया। SAI ने एक बयान में कहा, SAI को देशभर के जमीनी स्तर के खिलाड़ियों से शिकायत मिली है कि तमाम सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर अगले साल पंचकुला में होने वाले खेलो इंडिया गेम्स को लेकर विज्ञापन जारी किया गया है जिसमें खेलों में हिस्सा लेने को लेकर आवेदन मांगे गए हैं।

इस विज्ञापन में खेल एवं युवा मामलों के मंत्रालय, SAI और खेलो इंडिया का लोगो उपयोग में लिया गया है जिसके कारण कई खिलाड़ियों ने इसे सरकारी विज्ञापन समझ लिया। SAI ने बताया, विज्ञापन में खिलाड़ियों से 6,000 रुपये जमा कर खेलो इंडिया कैम्प में शामिल होने की बात कही गई है। साथ ही बच्चों को आश्वासन दिया गया है कि वह ट्रायल्स के बाद खेलो इंडिया गेम्स में हिस्सा ले सकेंगे। विज्ञापन में एक फोन नंबर भी दिया गया है।

बयान में आगे कहा गया, SAI ने उस इंसान के बैंक खाते की जानकारी हासिल कर ली है और यह शख्स आगरा का रहने वाला है। SAI ने बताया, साई ने उत्तर प्रदेश पुलिस में एफआईआर दर्ज करवाई है और इस मामले में तुरंत जांच की मांग की है। SAI ने कहा है कि उसके द्वारा या खेलो इंडिया के द्वारा किसी तरह के ट्रायल्स का आयोजन नहीं किया जाएगा। बयान में कहा गया है, खेलो इंडिया में जो खिलाड़ी आते हैं वो एसजीएफआई/एआईयू द्वारा आयोजित स्कूल गेम्स और यूनिवर्सिटी गेम्स में अपने प्रदर्शन के आधार पर आते हैं।

  • Tags

You can share this post!


Leave Comments