• Last Update 05:17 am

पेट्रोल-डीजल की कीमतों में आज फिर नहीं हुआ फेरबदल, जानिए महानगरों में ईंधन के दाम
National

पेट्रोल-डीजल की कीमतों में आज फिर नहीं हुआ फेरबदल, जानिए महानगरों में ईंधन के दाम

नई दिल्ली। इंटरनेशनल मार्केट में कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट दर्ज की गई है। वहीं, डोमेस्टिक मार्केट में तेल के दाम जस के तस बन हुए हैं। भारत की सरकारी तेल कंपनियों (IOC, HPCL & BPCL) ने आज फिर ईंधन की कीमतों में कोई फेरबदल नहीं किया है। लगातार 34 वें दिन डीजल के दाम में कोई बदलाव नहीं किया गया है। जबकि पेट्रोल के दाम पिछले 44 दिन से नहीं बदले हैं। 
बता दें कि अंतिम बार 2 अक्टूबर को  डीजल की कीमत में 8 पैसे प्रति लीटर की कटौती की गई थी। इससे पहले सिंतबर महीने में एक दिन छोड़कर ईंधन की कीमतों में बदलाव देखने को मिल रहा था।

देश के महानगरों में पेट्रोल-डीजल की कीमतें 

दिल्ली
पेट्रोल -81.06 रुपये प्रति लीटर
डीजल-70.46 रुपये प्रति लीटर

मुंबई  
पेट्रोल - 87.74 रुपये प्रति लीटर 
डीजल- 76.86 रुपये प्रति लीटर 

कोलकाता 
पेट्रोल -82.59 रुपये प्रति लीटर 
डीजल- 73.99 रुपये प्रति लीटर

चेन्नई 
पेट्रोल - 84.14 रुपये प्रति लीटर 
डीजल-75.95 रुपये प्रति लीटर  

बेंगलुरु
पेट्रोल -83.69 रुपये प्रति लीटर 
डीजल -74.63 रुपये प्रति लीटर 

ऐसे तय होते हैं पेट्रोल-डीजल के दाम 
विदेशी मुद्रा दरों के साथ अंतरराष्ट्रीय बाजार में क्रूड की कीमतें क्या हैं, इस आधार पर रोज पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बदलाव होता है। इन्हीं मानकों के आधार पर पर ऑयल मार्केटिंग कंपनियां पेट्रोल रेट और डीजल रेट रोज तय करती हैं। इंडियन ऑयल, भारत पेट्रोलियम और हिंदुस्तान पेट्रोलियम हर रोज सुबह 6 बजे पेट्रोल और डीजल की दरों में संशोधन कर जारी करती हैं। 

ऐसे चेक कर सकते हैं पेट्रोल-डीजल की कीमतें
पेट्रोल-डीजल की कीमत आप एसएमएस के जरिए भी जान सकते हैं। इंडियन ऑयल की वेबसाइट के अनुसार, आपको RSP और अपने शहर का कोड लिखकर 9224992249 नंबर पर भेजना होगा।

  • Tags

You can share this post!


Leave Comments