• Last Update 05:37 am

हैदराबाद हवाईअड्डा पर अंतरराष्ट्रीय यात्रियों के लिए ई-बोर्डिंग सुविधा शुरू
Business

हैदराबाद हवाईअड्डा पर अंतरराष्ट्रीय यात्रियों के लिए ई-बोर्डिंग सुविधा शुरू

नई दिल्ली। हैदराबाद स्थित राजीव गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे ने अंतरराष्ट्रीय उड़ानों के लिये कागजरहित ई-बोर्डिंग सुविधा शुरू की है। यह ऐसा करने वाला भारत का पहला हवाई अड्डा बन गया है। हैदराबाद हवाई अड्डे का संचालन करने वाली कंपनी जीएमआर समूह ने मंगलवार को यह जानकारी दी। 

जीएमआर समूह के नियंत्रण वाले हवाई अड्डे के पास पहले से ही भारत के पहले और एकमात्र ऐसा हवाई अड्डा होने का श्रेय है, जो सभी उड़ानों में अपने सभी घरेलू यात्रियों को ई-बोर्डिंग की सुविधा देता है। कंपनी ने कहा कि यह सेवा अभी इंडिगो एयरलाइंस की चुनिंदा अंतरराष्ट्रीय उड़ानों के लिये उपलब्ध है।
 
उसने कहा कि सघन व सफल परीक्षण के बाद सरकार से मंजूरी मिलने पर उसने अपनी ई-बोर्डिंग सेवाओं को शुरू किया है। इस शुरुआत में इंडिगो साझेदार कंपनी है। इस तरह से ई-बोर्डिंग सुविधा देने के मामले में इंडिगो पहली भारतीय विमानन कंपनी बन गयी है। इंडिगो की दो शारजाह जाने वाली उड़ान 6ई1405 के यात्रियों ने दो अक्टूबर को इस सुविधा का लाभ उठाया।

एयर एशिया ने उड़ान के दौरान भोजन की सेवा बहाल की
एयर एशिया इंडिया ने सोमवार को कहा कि उसने सरकार द्वारा नियामकीय दिशा-निर्देश में ढील के बाद यात्रियों के लिए विमान में भोजन की सुविधा को बहाल कर दिया है।

  • Tags

You can share this post!


Leave Comments