
मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के कुछ क्षेत्रों में 6 व 7 जनवरी को आठ लाख से ज्यादा लोगो को पानी सप्लाई की समस्या से जूझना पड़ सकता है। दरअसल नगर निगम की कोलार जलप्रदाय परियोजना की ग्रेविटीमेन पाइप लाइन में लीकेज की समस्या को सुधार किया जाएगा।इसके साथ ही शुद्ध जलपम्प गृह के मेंटनेंस का कार्य भी किया जाएगा। लिहाज़ा बुधवार की शाम से गुरुवार की सुबह तक कुछ इलाकों में पानी सप्लाई की समस्या बनी रहेगी।
इन इलाकों में बाधित रहेगी जल आपूर्ति
नारियल खेड़ा, जेपी नगर,पीजीबीटी क्षेत्र,कांजी कैम्प,शाजहानाबाज, पिंजोमल टैंक,टीला जमालपुरा,बालविहार,पुटलीगंज,इब्राहिम गंज,चांदबढ़,कांग्रेस नगर,शांतिनगर,ग्रीनपार्क,जनता क्वार्टर,साईं बाबा नगर,जवाहर चौक,गुलमोहर,पारस सिटी,नूर महल,इमामी गेट,पीर गेट,अशोक कालोनी सहित अन्य क्षेत्रों में दो दिन पानी की समस्या बनी रहेगी।
Leave Comments