
झाबुआ: मध्य प्रदेश में बर्ड फ्लू तेज़ी से फैल रहा है।अभी तक 7 से 8 जिलों में बर्ड फ्लू फैल चुका है।पुरे प्रदेश में अब तक 400 कौवों की मौत हो चुकी है जिसकी बाद प्रशासन अलर्ट हो गया है,पश्चिमी मध्य प्रदेश के आदिवासी झाबुआ जिले के प्रसीद्ध कड़कनाथ मुर्गे का विशेष ध्यान रखा जा रहा है।राहत की बात है कि बर्ड फ्लू अभी तक पोल्ट्री फार्म तक नही पहुंची है।
कड़कनाथ की खासियत
वेसे तो कड़कनाथ मुर्गा पुरे देश में पाया जाता है लेकिन मुख्य रूप से कड़कनाथ मध्य प्रदेश के झाबुआ जिले जे लिए ही प्रसिद्ध है।इसकी सबसे खास बात यह है कि इसके अंडे में प्रोटीन की मात्रा ज्यादा होने के साथ ही इसमें कोलेस्ट्रॉल कम पाया जाता है,जिससे मरीज भी आसानी से इसे खा सकते हैं।स्वास्थ्य विशेषज्ञों का मानना है कि कड़कनाथ मुर्गे का मांस सेहत के लिए उपयोगी होता है।अन्य प्रजाति के मुर्गे के मांस में फैट ज्यादा होता है। यही वजह है कि बर्ड फ्लू के बढ़ते खतरे जे बीच प्रशासन कड़कनाथ को बचाने की जुगाड़ में जुट गई है।
ऐसे कर रही है बचाव
झाबुआ के कृषि विज्ञान केंद्र के निदेशक डॉ0 आइएस तोमर ने बताया कि बर्ड फ्लू से कड़कनाथ को बचाने के लिए मुर्गों को आइसोलेशन में रखा गया है।इसके साथ ही इनकी इम्युनिटी पॉवर बढ़ाने के लिए देसी नुस्खे का प्रयोग करते हुए विटामिन्स दी जा रही है।इसके साथ ही हैचरी फॉर्म में बाहरी लोगों के प्रवेश पर भी पाबंदी लगा दी गई है।
अन्य मुर्गों की प्रजाति की तुलना में प्रचूर मात्रा में विटामिन्स,प्रोटीन और आयरन मिलने की वजह से कड़कनाथ धोनी से लेकर विराट कोहली की पसंद बना हुआ है।
Leave Comments