• Last Update 05:16 am

BHOPAL NEWS: भोपाल में वैक्सीन का ट्रायल डोज़ लगाने के 9 दिन बाद वालंटियर की मौत   
National
State

BHOPAL NEWS: भोपाल में वैक्सीन का ट्रायल डोज़ लगाने के 9 दिन बाद वालंटियर की मौत   

भोपाल। भारत बॉयोटेक और आईसीएमआर द्वारा बनाई गई स्वदेशी कोरोना वैक्सीन का 7 जनवरी को ट्रायल पूरा हुआ है। देश भर में 26 हजार से ज्यादा लोगों को वैक्सीन का डमी टीका लगाया गया है। इन सब के बीच शुक्रवार को एक बड़ी खबर सामने आई है। यहां 12 दिसम्बर को वैक्सीन का डमी टीका लगवाने वाले  47 वर्षीय दीपक मरावी की 21 दिसम्बर को  मौत हो गई है।

दीपक टीला जमालपुरा स्थित सूबेदार कालोनी में 21 दिसम्बर की रात को अपने घर ने मृत मिले थे। अगले दिन 22 दिसम्बर को हमीदिया अस्पताल के इंस्टिट्यूट ऑफ मेडिकोलीगल में दीपक मरावी का पोस्टमार्टम  कराया गया। इसकी प्राइमरी रिपोर्ट में मौत की वजह संदिग्ध जहर की पुष्टि हुई।इसके बाद दीपक के 18 वर्षीय बेटे आकाश ने 8 जनवरी को  बताया कि उसके पिता की ट्रायल का टीका लगाने के कुछ दिन बाद पेट मे दर्द,उल्टी दस्त होने लगी।

जिसे सामान्य समझते हुए उन्होंने इलाज़ नही कराया और 21 दिसम्बर को मौत हो गई। हालांकि अभी यह नही पुष्टि हुई है कि दीपक की मौत कोवैक्सीन का टीका लगाने से हुई है या किसी अन्य कारण से। पोस्टमार्टम की फाइनल रिपोर्ट आने के बाद ही मौत की पुष्टि होगी। उधर पुलिस आकाश से दीपक के शव का विसरा लेते हुए कैमिकल एनालिसिस कराएगी।

  • Tags

You can share this post!


Leave Comments