• Last Update 06:55 am

MP NEWS:मध्य प्रदेश में कोरोना का पहुंच रहा है 9लाख वैक्सीन,जानिए आपकी शहर को कितना मिलेगी वैक्सीन
National
State

MP NEWS:मध्य प्रदेश में कोरोना का पहुंच रहा है 9लाख वैक्सीन,जानिए आपकी शहर को कितना मिलेगी वैक्सीन

भोपाल: अगले सप्ताह में पुरे देश में कोरोना वेक्सीनेशन की शुरुआत होने की उम्मीद है।एमपी में शुक्रवार तक पहले फेज के टीकाकरण के लिए कोरोना वैक्सीन का 9 लाख डोज पहुंच जाएगा।

इंदौर पहुंचे एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया कार्गो लॉजिस्टिक्स एंड एलाइड सर्विस कंपनी के सीओओ के सेल्वा कुमार ने कहा है कि 8 जनवरी तक देश के 41 शहरों में कोरोना वैक्सीन की दो करोड़ डोज पहुंचाई जाएगी। वैक्सीन पहुंचाने के लिए 100 विमान लगे हैं। विशेष कंटेनर के जरिए वैक्सीन पुणे से पूरे देश में डिलीवर की जा रही है,उन्होंने कहा है कि गुरुवार से वैक्सीन भेजने की शुरुआत हो जाएगी।

एमपी को पहले चरण में कोरोना 9 लाख डोज मिलेगा। इसमें भोपाल को 1.89लाख इंदौर को 2.52 लाख ग्वालियर को 1.92 लाख और जबलपुर को  2.67लाख् कोरोना वैक्सीन मिलेगी।एमपी में पहले चरण मेंं चार लाख स्वास्थ्य कर्मियों को टीका लगाया जाएगा।

पहले चरण में भोपाल में 94 हजार लोगों को कोरोना वैक्सीन लगाया जायेगा। वैक्सीन की एक शीशी से 3 व्यक्तियों को टीका लगेगा।

  • Tags

You can share this post!


Leave Comments