• Last Update 08:25 am

BHOPAL NEWS:युवती से दोस्ती कर किया दुष्कर्म,अश्लील वीडियो बनाकर करता रहा ब्लैकमेल
City
State

BHOPAL NEWS:युवती से दोस्ती कर किया दुष्कर्म,अश्लील वीडियो बनाकर करता रहा ब्लैकमेल

भोपाल: मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से एक बेहद हैरान करने वाला मामला सामने आया है, यहां एक शख्स नें एक युवती से दोस्ती कर दुष्कर्म करने और फिर युवती का अश्लील वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने की वारदात सामने आई है। पीड़ित युवती ने तंग आकर पुलिस में तहरीर दी जिसके बाद पुलिस आरोपी की तलाश में जुट गई है।

 भोपाल के निशातपुरा की रहने वाली युवती एक निजी कम्पनी में काम करती है। लॉक डाउन के दौरान युवती की आसिफ नाम के  एक युवक से दोस्ती हो गई।जिसके बाद दोनो ने मोबाइल नंबर एक्सचेंज करते हुए मिलने की योजना बनाई।पीड़ित युवती ने पुलिस को बताया कि युवक ने उसके साथ बल पूर्वक दुष्कर्म किया और किसी को न बताने के साथ ही शादी करने का वादा किया था।उस दौरान युवक ने युवती की अश्लील वीडियो भी बना लिया और वायरल करने की धमकी देकर ब्लैकमेल करने लगा और इस दौरान उसने युवती के साथ कई बार दुष्कर्म किया। उधर पीड़ित युवती युवक से परेशान होकर पुलिस थाने में तहरीर दी।जिसके बाद युवती के तहरीर के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज करते हुए आरोपी युवक की तलाश में जुट गई है।

  • Tags

You can share this post!


Leave Comments