• Last Update 06:10 am

बिहार : अर्णब की गिरफ्तारी के विरोध में भाजपा कार्यकर्ताओं का कांग्रेस कार्यालय पर प्रदर्शन
National

बिहार : अर्णब की गिरफ्तारी के विरोध में भाजपा कार्यकर्ताओं का कांग्रेस कार्यालय पर प्रदर्शन

पटना। महाराष्ट्र के मुंबई में पत्रकार अर्नब गोस्वामी की गिरफ्तारी के विरोध में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) कार्यकर्ताओं ने बुधवार को बिहार प्रदेश कांग्रेस कार्यालय (सदाकत आश्रम) के समक्ष प्रदर्शन किया। अर्णब की गिरफ्तारी के विरोध में भाजपा के कार्यकर्ता दीघा के भाजपा प्रत्याशी संजीव चौरसिया के नेतृत्व में सदाकत आश्रम पहुंचे और जमकर प्रदर्शन किया। भाजपा कार्यकर्ताओं ने इसका विरोध करते हुए कहा कि कांग्रेस महाराष्ट्र में दूसरा आपातकल लाना चाहती है, जिसका भाजपा विरोध करती है।

भाजपा कार्यकर्ताओं ने कहा, भारत तेरे टुकड़े होंगे को अभिव्यक्ति की आजादी बताने वाली कांग्रेस आज अर्नब गोस्वामी को गिरफ्तार करवा रही है। लोकतंत्र के चौथे खंभे पर हमला बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

भाजपा के प्रदेश महामंत्री चौरसिया ने कहा कि अर्णब की गिरफ्तारी लोकतंत्र के चौथे स्तंभ पर हमला है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस का इतिहास रहा है और अब एक बार फिर वह शिवसेना के साथ मिलकर लोकतंत्र की हत्या पर उतारू हो गई है। उन्होंने इसे आपातकाल पार्ट 2 बताते हुए कहा कि भाजपा इसका विरोध करती रहेगी।

  • Tags

You can share this post!


Leave Comments