
नई दिल्ली। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद के जीवन पर अब एक फिल्म बनने जा रही है। बायोपिक बनाने को लेकर 2012 में भी उनके पुत्र अशोक कुमार से संपर्क किया गया था। फिल्म पर हस्ताक्षर होने के बावजूद कुछ कारणों से फिल्म नहीं बन पाई थी। लेकिन अब रोनी स्क्रूवाला के आरएसवीपी मूवीज ने घोषणा की है कि वे ध्यानचंद के जीवन पर बायोपिक बनाएंगे।
प्रेमनाथ राजगोपालन के साथ सह-निर्माता के रूप में हॉकी के दिग्गज ध्यानचंद की कहानी को बड़े पर्दे पर लाने के लिए रोनी स्क्रूवाला और डेढ़ इश्कियां डायरेक्टर अभिषेक चौबे फिर से साथ में काम कर रहे हैं। इस फिल्म को 2022 तक रिलीज करने का प्लान है।
1500+ goals, 3 Olympic Gold medals & a story of India’s pride..
— RSVP Movies (@RSVPMovies) December 15, 2020
It gives us immense pleasure to announce our next with director #AbhishekChaubey- a biopic on the Hockey wizard of India, #DHYANCHAND@RonnieScrewvala@prem_rajgo@pashanjal@realroark@bluemonkey_film#SupratikSenpic.twitter.com/x4hhZfPyAR
वर्ष 1975 विश्व कप विजेता हॉकी टीम के प्रमुख सदस्य अशोक कुमार ने मंगलवार को कहा जब मैं भोपाल में अपने कोचिंग स्टाइनमेंट पर था, तो रोहित वैद ने मुझे अपने पिता पर एक फिल्म बनाने की इच्छा के साथ संपर्क किया। मैं उनसे ऐशबाग स्टेडियम में पहली बार मिला था। मैंने अपने परिवार से बात की और वे खुश थे कि ध्यानचंद के जीवन पर फिल्म बनेगी। कुछ मीडिया रिपोर्ट में दावा किया गया था कि अभिनेता रणबीर कपूर ध्यानचंद की भूमिका निभाएंगे।
अशोक ने कहा, फिर, 2017 या 2018 के आसपास वैद ने निर्माता अशोक ठकेरिया को फिल्म के अधिकार बेचे और फिर परिवर्तनों के साथ एक नया अनुबंध किया गया। इसके बाद आगे कुछ नहीं हुआ। कास्टिंग को अंतिम रूप नहीं दिया गया था और मुझे बताया गया था कि स्टूडियो उपलब्ध नहीं थे।
नए अनुबंध के अनुसार, फिल्म को इस अक्टूबर-नवंबर तक आनी थी। लेकिन इस साल की शुरुआत के बाद से कोविड ने सब कुछ रोक दिया है और इसने इस परियोजना में और देरी की। मुझे अनुबंध अवधि एक साल बढ़ाने के लिए कहा गया था और मैंने ऐसा किया।
Leave Comments