
कोलकाता। पश्चिम बंगाल में अगले साल होने जा रहे चुनाव के लिए बीजेपी ने अपनी तैयारियों के तेज कर दिया है। बीजेपी ने बंगाल चुनाव के राज्य में अपने संगठन को पांच जोन में बांटा और पांच बड़े नेताओं को इसका इंचार्ज बना दिया है। इसके जरिए पार्टी राज्य में अपनी स्थिति की समीक्षा करेगी और जरूरत पड़ने पर और भी बड़े फैसले ले सकती है।
सुनील देवधर हावड़ा हुगली मिदनापुर जोन को देखेंगे, विनोद तावडे नाबादीप में चुनाव की तैयारी करेंगे, विनोद सोनकर बर्दमान और हरीश द्विवेदी को नार्थ बंगाल का जिम्मा दिया गया है। बीजेपी के राष्ट्रीय महासचिव दुष्यंत गौतम को कोलकाता जोन का चुनाव प्रभारी बनाया गया है। ये पांचों लोग नवंबर आखिर तक चुनाव तैयारियों पर रिपोर्ट तैयार कर अध्यक्ष जेपी नड्डा को सौंपेंगे।
बता दें कि पश्चिम बंगाल में विधानसभा की 294 सीटों पर अगले साल चुनाव होंगे। वर्तमान में यहां तृणमूल कांग्रेस की सरकार है और ममता बनर्जी मुख्यमंत्री हैं। पिछले चुनाव में ममता की टीएमसी ने सबसे ज्यादा 211 सीटें, कांग्रेस ने 44, लेफ्ट ने 26 और बीजेपी ने मात्र तीन सीटों पर जीत दर्ज की थी। जबकि अन्य ने दस सीटों पर जीत हासिल की थी। यहां बहुमत के लिए 148 सीटें चाहिए।
Leave Comments