
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) नेता और आरटीआई कार्यकर्ता जुल्फिकार कुरैशी की अज्ञात बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दी। दिल्ली के नंद नगरी इलाके के सुन्दर नगरी में जुल्फिकार जब सुबह-सुबह नमाज पढ़ने के लिए जा रहे थे, तब बदमाशों ने मस्जिद के बाहर उन्हें गोली मार दी। बदमाशों ने जुल्फिकार कुरैशी के बेटे दयानंद पर भी चाकू से हमला किया। कुरैशी के बेटे को स्वामी दयानंद अस्पताल में भर्ती कराया है। उसकी हालत नाजुक बनी हुई है। पुलिस हत्या का मामला दर्ज कर लिया है और जांच भी शुरू कर दी है।
Leave Comments