• Last Update 07:33 am

गौतम गंभीर के घर में कोविड-19 का केस , आइसोलेशन में गए बीजेपी नेता
National

गौतम गंभीर के घर में कोविड-19 का केस , आइसोलेशन में गए बीजेपी नेता

नई दिल्ली। गौतम गंभीर के परिवार का एक सदस्य कोविड-19 पॉजिटिव पाय गया है जिसके बाद पूर्व भारतीय क्रिकेटर आइसोलेशन में चले गए हैं।

भारतीय जनता पार्टी के सांसद गंभीर ने शुक्रवार को ट्वीट कर इस बात की जानकारी दी।

गंभीर ने ट्वीट कर बताया, घर में एक मामला सामने आने के बाद मैं आइसोलेशन में हूं और अपने कोविड-19 टेस्ट का इंतजार कर रहा हूं। मैं सभी से अपील करता हूं कि गाइडलाइंस का पालन करें और इसे हल्के में नहीं लें। सुरक्षित रहें।

आइसोलेशन के कारण गंभीर ने इस समय जारी दिल्ली एवं जिला क्रिकेट संघ (डीडीसीए) के चुनावों में दूसरे दिन भी वोट नहीं दिया है। चार दिन तक चलने वाले चुनावों का शुक्रवार को दूसरा दिन है। गंभीर के रिश्तेदार पवन गुलाटी डीडीसीए कोषाध्यक्ष पद के लिए चुनाव लड़ रहे हैं।

  • Tags

You can share this post!


Leave Comments