• Last Update 07:32 am

ब्राजील में कोरोना से मरने वालों की संख्या 180,000 के पार पहुंची
International

ब्राजील में कोरोना से मरने वालों की संख्या 180,000 के पार पहुंची

ब्रासीलिया। ब्राजील में पिछले 24 घंटों में कोरोनावायरस के कारण 672 और मौतें होने के बाद देश में इस बीमारी के कारण मरने वालों की कुल संख्या बढ़कर 180,437 हो गई है। स्वास्थ्य मंत्रालय ने यह जानकारी दी। समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार, शुक्रवार को भी 54,428 नए मामले सामने आए, जिससे कुल मामलों की संख्या बढ़कर 6,836,227 हो गई।

मौतों के मामले में वर्तमान में ब्राजील अमेरिका के बाद दूसरे स्थान पर है, वहीं कोरोनावायरस मामलों की संख्या के हिसाब से यह अमेरिका और भारत के बाद तीसरे स्थान पर है। देश में सबसे अधिक प्रभावित राज्य साओ पाओलो ने नए लॉकडाउन उपायों को लागू किया है जो क्रिसमस और नए साल की छुट्टी के सीजन के मद्देनजर रात की भीड़ को रोकने के लिए शनिवार से लेकर 12 जनवरी, 2021 तक लागू होंगे।

You can share this post!


Leave Comments