• Last Update 06:13 am

ब्रेंट क्रूड 60 डॉलर प्रति बैरल पहुंचा, एक साल में पहली बार बढ़ी कीमत 
Business

ब्रेंट क्रूड 60 डॉलर प्रति बैरल पहुंचा, एक साल में पहली बार बढ़ी कीमत 

नई दिल्ली। ब्रेंट ऑयल की कीमतें सोमवार को 60 डॉलर प्रति बैरल से अधिक हो गई। पिछले एक साल में पहली बार ये बढ़ोतरी देखने को मिली है। यह 1.26 फीसद चढ़कर 60.19 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया। दरअसल, बाजार में कोरोना वैक्सीन आने और कई देशों में टीकाकरण अभियान शुरू होने से निवेशकों की मांग बढ़ती जा रही है। अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन द्वारा रेस्क्यू पैकेज की घोषणा के बाद पिछले एक सप्ताह से क्रूड के दाम में बढ़ोतरी जारी है। क्रूड की सप्लाई में कटौती और अमेरिका में राहत पैकेज की उम्मीद से भी क्रूड को सपोर्ट मिला। 

कोरोना खत्म होने की उम्मीद से भी आने वाले दिनों में क्रूड की मांग बढ़ेगी। सोमवार को अधिकांश मुद्राओं के मुकाबले डॉलर में कमजोरी से भी कच्चे तेल को समर्थन मिला। सोमवार को शुरुआती कारोबार के दौरान अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया नौ पैसे बढ़कर 72.84 के स्तर पर पहुंचा गया। सुबह वैश्विक तेल बेंचमार्क ब्रेंट क्रूड 0.99 प्रतिशत बढ़कर 59.93 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा था।

बता दें कि सऊदी अरब ने उत्पादन में कटौती की है। रूस, इराक ने भी सप्लाई में कमी की है। यूरोप और एशिया के कुछ हिस्सों में एंटी-कोरोना वायरस लॉकडाउन से मांग कम बनी हुई है। इससे भी सपोर्ट मिला है। 

  • Tags

You can share this post!


Leave Comments