• Last Update 05:37 am

By-poll Results 2020: बीजेपी ने 59 में से 40 सीटें जीती, गुजरात, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, मणिपुर में शानदार प्रदर्शन
Politics

By-poll Results 2020: बीजेपी ने 59 में से 40 सीटें जीती, गुजरात, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, मणिपुर में शानदार प्रदर्शन

नई दिल्ली। 11 राज्यों की 59 विधानसभा सीटों पर हुए उपचुनाव में भारतीय जनता पार्टी ने 40 सीटों पर जीत दर्ज की। खासकर मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश, गुजरात और मणिपुर में बीजेपी ने शानदार प्रदर्शन किया। मध्य प्रदेश की 28 विधानसभा सीटों में से 19 पर बीजेपी को जीत मिली। उत्तर प्रदेश की सात सीटों में से छह पर बीजेपी का कब्जा हुआ। इसके अलावा गुजरात में क्लीन स्वीप करते हुए सभी आठ सीटें बीजेपी के खाते में गईं। मणिपुर में पांच सीटों में से तीन पर भाजपा के खाते में गईं। हालांकि झारखंड में भाजपा का जादू नहीं चला। यहां के दुमका सीट पर जेएमएम ने कब्जा जमाया है, वहीं बेरमो में कांग्रेस कैंडिडेट ने जीत दर्ज की है। दोनों ही सीटों पर बीजेपी को हार का सामना करना पड़ा।

उपचुनाव में प्रदर्शन:
मध्य प्रदेश- 28 (बीजेपी-19, कांग्रेस-9)
उत्तर प्रदेश- 7 (बीजेपी-6, एसपी-1)
गुजरात- 8 (बीजेपी-8)
मणिपुर- 5 (बीजेपी-4, निर्दलीय-1)
झारखंड- 2 (जेएमएम-1, कांग्रेस-1)
नगालैंड- 2 (निर्दलीय-1, एनडीपीपी-1)
ओडिशा- 2 (बीजू जनता दल-2)
कर्नाटक- 2 (बीजेपी-2)
छत्तीसगढ़-1 (कांग्रेस-1)
हरियाणा- 1 (कांग्रेस-1)
तेलंगाना- 1 (बीजेपी-1)

  • Tags

You can share this post!


Leave Comments