
भोपाल। मध्य प्रदेश में 28 विधानसभा क्षेत्रों में मतगणना का दौर जारी है। शुरुआत में आए रुझानों में ज्यादातर सीटों पर भाजपा आगे चल रही है। मतगणना का सिलसिला डाकमत पत्रों की गिनती के साथ हुआ, साढ़े आठ बजे से ईवीएम की गिनती शुरु हुई। मतगणना के प्रत्येक राउंड में 14-14 टेबल लगाए गए हैं। राजगढ़ में एक हॉल में 14 टेबल, गुना में तीन हॉल में से एक हॉल में छह और दो हॉल में चार-चार टेबल और शेष 17 जिलों में सात-सात टेबल के दो हॉल में मतगणना हो रही है।
पिछले चुनाव तक पहले डाक मतपत्रों की मतगणना पूरी नहीं होने पर ईवीएम मशीनों की मतगणना का अंतिम राउंड रोक दिया जाता था, लेकिन इस बार यह नियम हटा दिया गया है और डाक मतपत्रों एवं ईवीएम मशीनों की मतगणना लगातार चल रही है। राज्य में कुल 355 उम्मीदवार मैदान में है। इस बार भाजपा और कांग्रेस के अलावा बसपा ने सभी 28 विधानसभा क्षेत्रों में उम्मीदवार मैदान मे उतारे। उसके अलावा सपा ने भी 14 क्षेत्रों के लिए उम्मीदवार तय किए थे। मतगणना स्थलों के आसपास राजनीतिक दलों के नेता, कार्यकतार्ओं के साथ आम लोगों का भी जमावड़ा है। सभी यही जानना चाहते हैं कि नतीजा क्या आ रहा है।
बता दें कि मार्च महीने में ज्योतिरादित्य सिंधिया 22 विधायकों के साथ कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल हो गए थे, उसके बाद तीन और विधायकों ने भाजपा का दामन थाम लिया था। वहीं तीन मौजूदा विधायकों के निधन से तीन सीटें खाली हुई थीं। आज की मतगणना भाजपा सरकार बचाने के लिहाज से ही अहम नहीं है, बल्कि इससे मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ और राज्यसभा सदस्य ज्योतिरादित्य सिंधिया का राजनीतिक भविष्य भी तय होगा।
जीत का गणित
विधानसभा की कुल सीटें: 230
(दमोह से कांग्रेस विधायक राहुल लोधी के इस्तीफा देने के बाद एक सीट और खाली हो गई है)
Leave Comments