• Last Update 06:09 am

BYJUS करेगी आकाश एजुकेशनल सर्विसेज का अधिग्रहण, दो-तीन महीने में हो जाएगी डील
Business

BYJUS करेगी आकाश एजुकेशनल सर्विसेज का अधिग्रहण, दो-तीन महीने में हो जाएगी डील

नई दिल्ली। ऑनलाइन शिक्षा के क्षेत्र की बड़ी कंपनी बायजूस अब शिक्षा जगत की अग्रणी कंपनी आकाश एजुकेशनल सर्विसेज का अधिग्रहण करने जा रही है। यह सौदा एक अरब डॉलर (करीब 7,300 करोड़ रुपये) का है। 

खबरों के मुताबिक यह करार दो-तीन महीने में पूरा हो जाएगा। कोरोना संकट के दौरान ऑनलाइन शिक्षा में बायजूस से जुड़ने वाले छात्रों की संख्या काफी तेजी से बढ़ी। दूसरी तरफ आकाश एजुकेशनल सर्विसेज का कामकाज काफी प्रभावित हुआ। स्कूल बोर्ड व मेडिकल एवं इंजीनिय¨रग प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी में आकाश एजुकेशनल सर्विसेज एक बड़ा नाम है।बायजूस ने गत वर्ष सितंबर में ग्लोबल टेक्नोलॉजी इंवेस्टमेंट कंपनी सिल्वर लेक से करीब 3,689 करोड़ रुपये जुटाए थे। उस वक्त बायजूस का बाजार मूल्य 10.8 अरब डॉलर (80,000 करोड़ रुपये) हो गया था। 

एडुटेक कंपनी के निवेशकों में टाइगर ग्लोबल, जनरल अटलांटिक व आउल वेंचर्स शामिल रहे हैं। आंकड़ों के मुताबिक, बायजूस की आय बढ़कर वित्त वर्ष 2019-20 में 2,800 करोड़ रुपये की हो गई थी। सितंबर, 2020 में कंपनी ने बताया था कि उसके एप के साथ 6.4 करोड़ से अधिक छात्र जुड़े हैं और सालाना आधार पर एप के पेड सब्सक्राबर की संख्या 42 लाख है। पिछले कुछ वर्षो मे वैश्विक स्तर के साथ-साथ भारत में भी ऑनलाइन शिक्षा का विस्तार तेजी से हो रहा है। अगले वर्ष तक अकेले भारत में इसका आकार 3.5 अरब डॉलर मूल्य का होने का अनुमान है।

  • Tags

You can share this post!


Leave Comments