• Last Update 06:10 am

यूपी में 50 फीसदी क्षमता के साथ 15 से खुलेंगे सिनेमा हाल-मल्टीप्लेक्स
State

यूपी में 50 फीसदी क्षमता के साथ 15 से खुलेंगे सिनेमा हाल-मल्टीप्लेक्स

लखनऊ। कोरनो वायरस के बढ़ते संक्रमण में लॉकडाउन के कारण करीब छह महीने से बंद प्रदेश के सिनेमाघर तथा मल्टीप्लेक्स 15 अक्टूबर यानी गुरुवार से संचालित होंगे। अनलॉक 5.0 की केंद्र सरकार की गाइडलाइन के तहत राज्य सरकार ने भी इनको खोलने का फैसला किया है। सभी सिनेमाहाल तथा मल्टीप्लेक्स फिलहाल कंटेनमेंट जोन के बाहर खोले जाएंगे। कंटेनमेंट जोन में इनको खोलने की अनुमति फिलहाल नहीं है। उत्तर प्रदेश के मुख्य सचिव राजेंद्र कुमार तिवारी ने मंगलवार को अनलॉक 5.0 की गाइडलाइन जारी की है।

कोरोना नियमों का करना होगा सख्ती से पालन  
गाइडलाइन में तय किया गया है कि गुरुवार से पचास फीसदी दर्शक क्षमता के साथ सिनेमा हॉल तथा मल्टीप्लेक्स को संचालित किए जाएंगे। यूपी सरकार ने केंद्र सरकार की गाइडलाइन के अनुसार एडवाइजरी जारी की है। 15 अक्टूबर से सिनेमा थिएटर व मल्टीप्लेक्स खोलने की अनुमति दी गई है। इसके तहत निर्धारित क्षमता के अधिकतम 50 प्रतिशत दर्शकों के साथ सिनेमा हॉल तथा मल्टीप्लेक्स खोलने की अनुमति दी गई है। इसमें भी मंत्रालय की एडवाइजरी तथा फिजिकल डिस्टेंसिंग का पूरी तरीके से पालन करना अनिवार्य होगा। मुख्य सचिव राजेंद्र कुमार तिवारी ने सभी जिलों को यह निर्देश जारी कर दिया है।

कंटेनमेंट जोन में नहीं खोले जा सकेंगे मल्टीप्लेक्स और थिएटर
सभी जिलों में कंटेनमेंट जोंस के बाहर सिनेमा मल्टीप्लेक्स और थिएटर खुलेंगे। पीवीआर, आइनॉक्स, सिनेपोलिस व मुक्ता सिनेमाज सहित मल्टीप्लेक्स चलाने वाली कंपनियां 50 फीसदी कैपेसिटी के साथ संचालन शुरू करने के लिए तैयार हैं। फिलहाल सिनेमाघर के अंदर साफ-सफाई व सैनेटाइजेशन का काम चल रहा है। सिनेमाहॉल में सिटिंग अरेंजमेंट बदला हुआ रहेगा। अब हर सीट के बाद दूसरी सीट खाली रखकर दर्शकों को बैठाया जाएगा। हर शो के बाद पूरे सिनेमाहॉल को फिर से सैनेटाइज किया जाएगा। 
 

  • Tags

You can share this post!


Leave Comments