
दिल्ली, 1 नवम्बर, न्यूज़मंच, मध्यप्रदेश में होने जा रहे विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस आज रात तक या कल तक अपने प्रत्याशियों की पहली सूची जारी कर सकती है। राजनैतिक सूत्रों द्वारा बताया जा रहा है कि कल (बुधवार) देर शाम तक दिल्ली में जारी रही कांग्रेस केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक में 190 सीटों के लिए प्रत्याशियों के नाम फाइनल कर लिए गए थे। शेष 40 सीटों के प्रत्याशियों के चयन के लिए आज एक बार फिर केंद्रीय चुनाव समिति की बैतक होगी।
बताया जा आ रहा है कि इस बैठक में राहुल गांधी के साथ प्रदेश अध्यक्ष कामलनाथ, चुनाव अभियान समिति के अध्यक्ष ज्योतिरादित्य सिंधिया, नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह सहित कांग्रेस के कई बड़े नेता शमिल थे। इन्हीं आला नेताओं की सहमति के बाद प्रत्याशियों की लिस्ट फाइनल की गई है। संभावना जताई जा रही है कि पहली सूची में कांग्रेस करीब 150 प्रत्याशियों की घोषणा कर सकती है।
सूत्रों का कहना है कांग्रेस प्रत्याशी चयन बेहद सावधानी बरत रही है। एक-एक प्रत्याशी का चयन कई कसौटियों के आधार पर किया जा रहा है। कांग्रेस प्रत्याशी चुनते वक्त इस बात का भी ध्यान रख रही है कि प्रत्याशी चयन के बाद पार्टी में बगावत का माहौल न बनें। इसलिए हर सीट पर बगावत की आशंका को ध्यान में रखते हुए पहले ही ऐसे नेताओं को समझाइश दी जा रही है, जो कि बगावत कर सकते हैं। बुधवार को दिल्ली में कांग्रेस सुप्रीमो सोनिया गांधी के निवास पर हुई केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक में खुद सोनिया गांधी, कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी, अहमद पटेल, अशोक गहलोत, मुकुल वासनिक, गिरिजा व्यास, अम्बिका सोनी, ए के एंटोनी, वीरप्पा मोइली, मध्य प्रदेश के प्रभारी दीपक बावरिया, प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ, छानबीन समिति के अध्यक्ष मधुसूदन मिस्त्री, नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह और ज्योतिरादित्य सिंधिया शामिल हुए। देर शाम तक चली इस बैठक में केंद्रीय चुनाव समिति(सीईसी) ने 190 नाम तय कर दिए थे, शेष 40 सीटों पर सहमति नहीं बन पाने के कारण आज (गुरूवार) फिर से केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक होगी, जिसमें बचे हुए नामों पर चर्चा कर प्रत्याशियों की सूची को अंतिम रूप दिया जाएगा।
Leave Comments