• Last Update 05:14 am

आखिर राहुल ले ही गए इस बीजेपी विधायक को कांग्रेस में
Politics

आखिर राहुल ले ही गए इस बीजेपी विधायक को कांग्रेस में

मध्य प्रदेश के चुनावपूर्व राजनीति समीकरण बहुत ही मनोरंजक होते जा रहे हैं | एक तरफ दोनों ही प्रमुख पार्टियाँ प्रत्याशियों के नाम घोषित करने में देर कर रही हैं, तो दूसरी तरफ, टिकेट देने का लालच, खरीद फरोक्त, जोड़ तोड़, का एक मनोरंजक खेल खेला जा रहा है| 

नरसिंहपुर जिले के तेंदूखेड़ा से भाजपा विधायक संजय शर्मा ने कांग्रेस का हाथ थाम लिया है| संजय मंगलवार सुबह राहुल गांधी के सामने कांग्रेस में शामिल हुए हैं| उन्हें अब तक भाजपा से टिकेट नहीं मिला था और उन्हें ये आशंका थी कि तेंदुखेडा से भाजपा किसी और को टिकेट दे देगी| बता दें कि, संजय शर्मा पहले कांग्रेस में ही थे और भाजपा के साथ जुड़ने पर ही उन्हें तेंदुखेडा से टिकेट मिली थी| 

प्रदेश कि जनता स्तब्ध होकर एक विचारधारा को दूसरी में विलीन होते प्रत्यक्ष देख रही है|  मतदाता को ये समझ नहीं आ रहा कि किसी सीट पर जिस पार्टी को बहुमत दिलाया, विधायक उस पार्टी का ही बनकर रहेगा या वह जोड़ तोड़ के खेल में विपरीत विचारधारा वाली पार्टी में जाकर मतदाता को धोखा दे देगा| 

जोड़-तोड़ की राजनीती अपनी चरम पर है| कहीं भाजपा के विधायक और पार्षद कांग्रेस से जुड़ रहे हैं तो कहीं कांग्रेस के भाजपा से| अब संजय शर्मा ने कांग्रेस का हाथ थाम कर चुनाव से पहले बीजेपी को बड़ा झटका दिया है| नरसिंहपुर जिले के तेंदूखेड़ा से भाजपा विधायक संजय शर्मा ने कांग्रेस का आँचल थाम लिया है| मंगलवार सुबह राहुल गांधी के सामने संजय शर्मा कांग्रेस में शामिल हुए हैं| टिकट वितरण से पहले इसे बीजेपी के लिए एक बड़ा झटका माना जा रहा है| 

संजय शर्मा पहले कांग्रेस में ही थे, भाजपा में शामिल होने के बाद उन्हें तेंदूखेड़ा से टिकट मिली थी और जीतने के बाद वे विधायक बने। बताया जा रहा है कि संजय शर्मा को यह लग गया था कि भाजपा इस पर किसी और को तेंदूखेड़ा से टिकट दे सकती है। इसी के बाद उन्होंने कांग्रेस में शामिल होने का मन बना लिया था।

  • Tags

You can share this post!


Leave Comments