• Last Update 06:10 am

तेंदूखेड़ा विधायक संजय शर्मा का खुलासा: सीएम शिवराज सिंह से थे पीड़ित, इसलिए छोड़ी भाजपा
Politics

तेंदूखेड़ा विधायक संजय शर्मा का खुलासा: सीएम शिवराज सिंह से थे पीड़ित, इसलिए छोड़ी भाजपा

भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता छोड़ कांग्रेस का दामन थामने वाले नरसिंहपुर जिले की तेंदूखेड़ा विधानसभा से विधायक संजय शर्मा ने भाजपा की सदस्यता छोड़ने की जो वजह बताई है वह हैरान करने वाली है। 
तेंदूखेड़ा से बीजेपी के टिकिट टिकिट पर चुनाव जीतकर आए संजय शर्मा का कहना है कि मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने विकास कार्यों के मामले में तेंदूखेड़ा की जनता से दोहरा व्यवहार करते थे, अगर शर्मा क्षेत्र की किसी समस्या को लेकर सीएम के पास जाते थे, तो सीएम उन्हें तवज्जो ही नहीं देते थे। सीएम द्वारा विकास के मामलों में सुनवाई नहीं किए जाने से आहत होकर संजय शर्मा ने भाजपा की सदस्यता छोड़ आज कांग्रेस की शरण ले ली। 

शर्मा ने बताया कि सीएम द्वारा उनकी उपेक्षा लंबे समय से की जा रही थी, लेकिन वे सही मौके और समय का इंतज़ार कर रहे थे। विधानसभा चुनाव का समय उन्हें सही लगा और उन्होंने भाजपा छोड़ दी। तेंदूखेड़ा विधायक ने कहा कि कांग्रेस पार्टी में वे एक साधारण कार्यकर्ता की हैसियत से काम करेंगे, और पार्टी जो भी जिम्मेदारी देगी उसे पूरा करेंगे। 

कांग्रेस में सदस्यता लेने के बाद संजय शर्मा के समर्थकों ने उनका जोरदार स्वागत किया।

  • Tags

You can share this post!


Leave Comments