• Last Update 05:16 am

Coronavirus in World: दुनिया में कोरोनावायरस मामलों की कुल संख्या 7.93 करोड़ के पार, 17.4 लाख से ज्यादा लोगों ने गंवाई जान
International

Coronavirus in World: दुनिया में कोरोनावायरस मामलों की कुल संख्या 7.93 करोड़ के पार, 17.4 लाख से ज्यादा लोगों ने गंवाई जान

वॉशिंगटन। दुनिया में कोरोनावायरस मामलों की कुल संख्या 7.93 करोड़ से अधिक हो गई है। इस खतरनाक वायरस से 17.4 लाख से ज्यादा लोग अपनी जान गंवा चुके हैं। जॉन्स हॉपकिंस यूनिवर्सिटी के सेंटर फॉर सिस्टम साइंस एंड इंजीनियरिंग (सीएसएसई) ने शुक्रवार को बताया कि वर्तमान में वैश्विक मामलों और मृत्यु दर क्रमश: 79,310,157 और 1,741,501 हो गई है। सीएसएसई के अनुसार, दुनिया में सबसे अधिक प्रभावित देश अमेरिका है, यहां संक्रमण के कुल 18,649,350 मामले और 329,022 मृत्यु दर्ज की गई है।

संक्रमण के मामलों के हिसाब से अमेरिका के बाद 10,123,778 मामलों के साथ भारत दूसरे स्थान पर है, जबकि देश में कोविड से मरने वालों की संख्या 146,756 है। सीएसएसई के आंकड़ों के अनुसार, दस लाख से अधिक पुष्ट मामलों वाले अन्य देश ब्राजील (7,423,945), रूस (2,934,695), फ्रांस (2,584,333), ब्रिटेन (2,195,144), तुर्की (2,100,712), इटली (2,009,317), स्पेन (1,854,951), जर्मनी (1,614,336), अर्जेंटीना (1,563,865), कोलम्बिया (1,559,766), मैक्सिको (1,350,079), पोलैंड (1,239,998), ईरान (1,183,182), यूक्रेन (1,030,125) और पेरू (1,000,153) हैं।

संक्रमण से हुई मौतों के मामले में अमेरिका के बाद ब्राजील का स्थान है, जहां 189,982 मामले दर्ज हुए हैं। वहीं 20,000 से अधिक मृत्यु दर्ज करने वाले देश मेक्सिको (121,172), इटली (70,900), ब्रिटेन (69,732), फ्रांस (62,389), ईरान (54,308), रूस (52,434), स्पेन (49,824), अर्जेंटीना (42,314), कोलंबिया (41,454), पेरू (37,218), जर्मनी (29,085), पोलैंड (26,752), दक्षिण अफ्रीका (25,983) और इंडोनेशिया (20,589) है।

  • Tags

You can share this post!


Leave Comments