
नई दिल्ली। भारत में कोरोनावायरस का संक्रमण जारी है। केन्द्र सरकार लगातार लोगों से एतियात बरतने की अपील कर रही है। कोरोना मरीजों की संख्या में एक दिन की गिरावट के बाद आज (बुधवार) फिर बढ़ोतरी हुई है। केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी किए गए आंकड़ों के मुताबिक भारत में 24 घंटे के भीतर 43 हजार 893 नए केस सामने आए हैं। वहीं, 508 लोगों की मौत हुई है। जबकि एक पहले मंगलवार को करीब तीन महीने बाद 36 हजार 469 केस दर्ज किए गए थे।
केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी आंकड़ों के मुताबिक, भारत में अब तक 79 लाख 90 हजार 323 लोग कोरोना से संक्रमित हो चुके हैं। 1 लाख 20 हजार 10 लोगों की जान भी जा चुकी है। वहीं, 72 लाख 59 हजार 509 लोग स्वास्थ हुए हैं। 6 लाक 10 हजार 803 मरीजों का इलाज देश के अलग-अलग अस्पतालों में किया जा रहा है। भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद ने आज बताया है कि देश में 27 अक्टूबर तक कोरोना वायरस के लिए कुल 10 करोड़ 54 लाख 87 हजार 680 सैंपल टेस्ट किए गए, जिनमें से 10 लाख 66 हजार 786 सैंपल कल टेस्ट किए गए।
भारत में महाराष्ट्र राज्य कोरोना वायरस महामारी से सबसे ज्यादा संक्रमित है। यहां बीते 24 घंटे में 5 हजार 363 नए मामले सामने आए हैं। वहीं, 115 लोगों की मौत हुई है। संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर 16 लाख 54 हजार 28 हो गई है। मरने वालों की संख्या 43 हजार 463 पर पहुंच गई है। इस महामारी से 7,836 लोगों को ठीक होने के बाद अस्पतालों से छुट्टी दे दी गई।
Leave Comments