• Last Update 06:12 am

भारत में बढ़ा कोरोना संक्रमण, 24 घंटे में सामने आए 41 हजार से ज्यादा मामले
National

भारत में बढ़ा कोरोना संक्रमण, 24 घंटे में सामने आए 41 हजार से ज्यादा मामले

नई दिल्ली। भारत में कोरोनावायरस महामारी की रफ्तार थमने का नाम नहीं ले रही है। अमेरिका के बाद कोरोना संक्रमण के सबसे ज्यादा केस भारत में हैं। अब तक कोरोना संक्रमितों की कुल संख्या 93 लाख के पार पहुंच गई है। इस वायरस की की रोकथाम को लेकर केन्द्र व राज्य सरकारें मिलकर काम कर रही है। देश में जहां एक ओर कोरोनावायरस वैक्सीन का ट्रायल किया जा रहा है। वहीं, कई राज्यों सरकारों ने नाइट कर्फ्यू के साथ कई तरह की सख्ती लागू कर दी है। 

केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी किए गए आंकड़ों के मुताबिक भारत में पिछले 24 घंटे में 41 हजार 322 नए मामले सामने आए हैं। वहीं, 485 लोगों की मौत हुई है। बीते दिन 41 हजार 452 मरीज कोरोना से ठीक भी हुए हैं। भारत में कोरोना वायरस के कुल केस 93 लाख 51 हजार 110 हो गए हैं। एक लाख 36 हजार 200 लोगों की मौत हुई है। जबकि कुल एक्टिव केस बढ़कर 4 लाख 54 हजार 940 पर आ गए। 

पिछले 24 घंटे में सक्रिम मामले की संख्या 615 बढ़ गई। अब तक कुल 87 लाख 60 हजार 969 लोग कोरोनावायरस को मात देकर ठीक हो चुके हैं। पिछले 24 घंटे में 41 हजार 452  मरीज कोरोना से ठीक हुए। भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद के अनुसार, देश में 27 नवंबर तक कोरोना वायरस के लिए कुल 13 करोड़ 80 लाख सैंपल टेस्ट किए गए, जिनमें से 10 लाख सैंपल कल टेस्ट किए गए। पॉजिटिविटी रेट 7 फीसदी है।

  • Tags

You can share this post!


Leave Comments