• Last Update 06:51 am

जम्मू-कश्मीर: ट्रक से आ रहे आतंकियों से नगरोटा में मुठभेड़, सुरक्षाबलों ने 4 को मार गिराया
National

जम्मू-कश्मीर: ट्रक से आ रहे आतंकियों से नगरोटा में मुठभेड़, सुरक्षाबलों ने 4 को मार गिराया

श्रीनगर।  जम्मू के नगरोटा में टोल प्लाजा के पास गुरुवार सुबह आतंकवादियों और सुरक्षा बलों के बीच मुठभेड़ हुई। मुठभेड़ सुरक्षा बलों द्वारा वाहनों के जांच के दौरान हुई। दरअसल हाईवे से गुजर रहे एक ट्रक में आतंकवादियों का समूह छिपा हुआ था। फायरिंग में सुरक्षाबलों ने चार आतंकियों को ढेर कर दिया।

जानकारी के मुताबिक सुरक्षा बलों पर सुबह 5 बजे फायरिंग शुरू कर दी। फायरिंग के बाद आतंकी जंगल की तरफ भागने लगे। फिर मुठभेड़ शुरू हो गई। सूत्रों ने बताया कि एनकाउंटर में 4 आतंकवादी मारे गए हैं। एनकाउंटर के चलते जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग बंद है। बता दें कि इस इलाके की घेराबंदी कर दी गई है और अतिरिक्त बल मौके पर पहुंच गए हैं। सूत्रों का कहना है कि यह आतंकवादियों का वो समूह है जिसने हाल ही में जम्मू में अंतरराष्ट्रीय सीमा से घुसपैठ की थी। वे ट्रक के अंदर एक बड़े होल में छिपे हुए थे और कश्मीर घाटी जा रहे थे।

  • Tags

You can share this post!


Leave Comments