• Last Update 06:53 am

लॉकडाउन के बाद इंडिगो से 1 लाख उड़ानों का किया संचालन
National

लॉकडाउन के बाद इंडिगो से 1 लाख उड़ानों का किया संचालन

नई दिल्ली। कोरोनावायरस संक्रमण को रोकने के लिए देश में मार्च के अंत में लागू किए गए लॉकडाउन के बाद से इंडिगो ने अभी तक 1,00,000 उड़ानें संचालित की हैं। कंपनी ने लॉकडाउन बंद के बाद बुधवार को इस आंकड़े को छुआ है। इसमें वंदे भारत मिशन के तहत विदेशों में फंसे भारतीयों को स्वदेश लाने वाली फ्लाइट्स के साथ ही वाणिज्यिक परिचालन, यात्री चार्टर्स, कार्गो चार्टर्स और एयर बबल उड़ानें शामिल हैं।

एयरलाइन ने 12 सितंबर 2020 को लॉकडाउन के बाद से 50,000 उड़ानों का संचालन पूरा किया था। एयरलाइन ने एक बयान में कहा, इंडिगो ने सभी एहतियाती उपायों का पालन करते हुए इन उड़ानों का संचालन किया और एक सुरक्षित और परेशानी रहित यात्रा अनुभव सुनिश्चित किया।

देश में कोरोनावायरस महामारी के संक्रमण को रोकने के लिए घरेलू और अंतर्राष्ट्रीय उड़ानों के वाणिज्यिक संचालन को 24 मार्च से कैंसिल कर दिया गया था। 25 मई को घरेलू उड़ानों का संचालन को फिर से शुरू किया गया था।

इंडिगो कंपनी के अधिकारिक बयान के मुताबिक पिछले छह महीनों में 2,687 कार्गो उड़ानें संचालित की हैं, जिसके तहत अप्रैल से अक्टूबर के बीच 23,350 मीट्रिक टन से अधिक का सामान निर्धारित गंतव्य तक पहुंचाया गया है।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री आवास योजना, उज्ज्वला योजना, पं. दीनदयाल उपाध्याय के विचारों से निकली हैं। बाबा साहेब अंबेडकर ने समाज को एक सूत्र में पिराने का काम किया, उनके विचारों को समाज में किस तरह ले जाया जाए, यह कार्यकर्ता प्रशिक्षण शिविर में सीखेंगे।

  • Tags

You can share this post!


Leave Comments