• Last Update 06:12 am

Corona in World: दुनिया में कोरोना संक्रमितों की संख्या 7.67 करोड़ के पार पहुंची, 16.9 लाख से ज्यादा लोगों ने गंवाई जान
International

Corona in World: दुनिया में कोरोना संक्रमितों की संख्या 7.67 करोड़ के पार पहुंची, 16.9 लाख से ज्यादा लोगों ने गंवाई जान

वॉशिंगटन। दुनिया में कोरोना संक्रमितों की संख्या 7.67 करोड़ को पार कर गई है। वहीं इस खतरनाक वायरस से 16.9 लाख से ज्यादा लोग अपनी जान गंवा चुके हैं।  जॉन्स हॉपकिंस यूनिवर्सिटी के सेंटर फॉर सिस्टम साइंस एंड इंजीनियरिंग (सीएसएसई) ने अपने नवीनतम अपडेट में बताया किया कि वर्तमान में दुनियाभर में संक्रमण के मामले और मृत्यु दर क्रमश: 76,789,781 और 1,692,578 हैं।

सीएसएसई के अनुसार, अमेरिका दुनिया में सबसे अधिक कोविड प्रभावित देश है, यहां 17,840,000 मामले और 317,667 मौतें दर्ज की गई हैं। अमेरिका के बाद संक्रमण के मामलों में भारत 10,031,223 मामलों के साथ दूसरे स्थान पर है, जबकि देश में मरने वालों की संख्या 145,477 है।

सीएसएसई के अनुसार, दस लाख से अधिक मामलों वाले अन्य देश ब्राजील (7,238,600), रूस (2,821,125), फ्रांस (2,529,756), ब्रिटेन (2,046,161), तुर्की (2,024,601), इटली (1,953,185), स्पेन (1,797,236), अर्जेंटीना (1,541,285) हैं। ), जर्मनी (1,514,780), कोलम्बिया (1,507,222), मेक्सिको (1,320,545), पोलैंड (1,202,700) और ईरान (1,158,384) है।

वहीं मौतों के मामले में अमेरिका के बाद ब्राजीस 186,764 मौतों के साथ दूसरे नंबर पर है। 20,000 से अधिक मौत दर्ज करने वाले देश मेक्सिको (118,202), इटली (68,799), ब्रिटेन (67,503), फ्रांस (60,665), ईरान (53,625), रूस (50,242), स्पेन (48,926), अर्जेंटीना (41,813), कोलंबिया (40,475), पेरू (37,034), जर्मनी (26,254), पोलैंड (25,397) और दक्षिण अफ्रीका (24,691) हैं।

  • Tags

You can share this post!


Leave Comments