
नई दिल्ली। दुनियाभर में तेजी से फैल रहे कोरोनावायरस का आंकड़ा भारत में एक करोड़ के करीब पहुंच गया है। राहत के बात ये है कि 95 लाख से ज्यादा लोग अबतक इस बीमारी से पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं। केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी किए गए आंकड़ों के मुताबिक देश में बीते 24 घंटे में 22 हजार 890 केस सामने आए हैं। इस दौरान 338 संक्रमित मरीजों की मौत भी हुई है। वहीं, 31 हजार 87 मरीज स्वस्थ भी हुए हैं।
स्वास्थ्य मंत्रालय की रिपोर्ट के मुताबिक, देश में 99 लाख 79 हजार 447 लोग अबतक इस वायरस की चपेट में आ चुके हैं। जिनमें से 95 लाख 20 हजार 827 लोग ठीक हो गए हैं। इस वायरस ने देश में 1 लाख 44 हजार 789 लोगों की जान ली है। फिलहाल देश के अलग-अलग अस्पतालों में 3 लाख 13 हजार 831 मरीजों का इलाज किया जा रहा है।
बता दें कि पिछले कुछ दिनों से देश में कोरोना के सक्रिय मामलों में भी लगातार कमी आ रही है। बीते 24 घंटों में देश में कोरोना के 8,535 एक्टिव केस कम हुए हैं। इससे एक्टिव केस की दर 3.14% है, जबकि रिकवरी दर 95.40% और मृत्यु दर 1.45% है। देश में कोरोना की जांच का आंकड़ा भी बढ़ रहा है। देश में अब तक 15 करोड़ से ज्यादा सैंपलों की कोरोना जांच की जा चुकी है। भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद की तरफ से जारी आंकड़ों के मुताबिक, देश में गुरुवार(18 दिसंबर) तक 15,89,18,646 सैंपलों की जांच हो चुकी है, जिनमें से 11,13,406 टेस्ट कल किए गए हैं।
Leave Comments