• Last Update 06:09 am

भारत में 24 घंटों में मिले 32 हजार से ज्यादा कोरोना केस, 391 मौतें दर्ज
National

भारत में 24 घंटों में मिले 32 हजार से ज्यादा कोरोना केस, 391 मौतें दर्ज

नई दिल्ली। भारत में पिछले 24 घंटों में कोरोनावायरस के 32 हजार 981 नए मामले दर्ज किए गए। जिसके बाद कुल मामलों का आंकड़ा 96 लाख 77 हजार 203 हो गया। इसी दौरान देश में 391 नई मौतें हुई जिसके बाद कुल मौतों की संख्या 1 लाख 40 हजार 573 हो गई। केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय ने सोमवार को ये जानकारी दी।

भारत में अब तक 91 लाख 39 हजार 901 मरीज इस बीमारी से उबर चुके हैं, जबकि फिलहाल 3 लाख 96 हजार 729 मरीज सक्रिय रूप से संक्रमित हैं। देश में रिकवरी रेट 94.45 प्रतिशत है, जबकि मृत्यु दर 1.45 फीसदी है।

महाराष्ट्र कोविड से सबसे ज्यादा प्रभावित राज्य बना हुआ है। अभी तक यहां 18 लाख 52 हजार 266 मामले दर्ज हो चुके हैं। देश भर में दैनिक मामलों के 70 फीसदी 10 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों से सामने आ रहे हैं जिनमें महाराष्ट्र, दिल्ली, पश्चिम बंगाल, हरियाणा, केरल, उत्तर प्रदेश, छत्तीसगढ़, राजस्थान, पंजाब और हिमाचल प्रदेश हैं। काफी समय बाद देश की राजधानी दिल्ली में पॉजिटिविटी रेट 3.68 प्रतिशत तक गिर गई है। यहां नमूनों की जांच की संख्या 70 हजार तक पहुंच गई है।

You can share this post!


Leave Comments