• Last Update 07:36 am

भारत में 24 घंटे में मिले 36 हजार से ज्यादा नए कोरोना केस, 501 की मौत
National

भारत में 24 घंटे में मिले 36 हजार से ज्यादा नए कोरोना केस, 501 की मौत

नई दिल्ली। भारत में पिछले 24 घंटों में कोविड-19 के 36 हजार 604 नए मामले सामने आए हैं, जिनके साथ बुधवार को संक्रमण के कुल मामले बढ़कर 94 लाख 99 हजार 413 हो गए। वहीं वायरस से और 501 मौतों के साथ मृत्यु के कुल आंकड़े 1 लाख 38 हजार 122 हो गए। यह जानकारी स्वास्थ्य मंत्रालय और परिवार कल्याण द्वारा जारी आंकड़ों से मिली।

देश में वर्तमान में, 4 लाख 28 हजार 644 सक्रिय मामले हैं, जबकि 89 लाख 32 हजार 647 रोगियों को अब तक छुट्टी दे दी गई है। बीते 24 घंटों में 43 हजार 62 लोगों को छुट्टी दी गई है। मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार, रिकवरी दर 94.03 प्रतिशत है और मृत्यु दर 1.45 प्रतिशत है।

इंडियन मेडिकल काउंसिल ऑफ मेडिकल रिसर्च ने मंगलवार को कहा कि मंगलवार को किए गए 10 लाख 96 हजार 651 नमूनों के टेस्ट के साथ 1 दिसंबर तक कुल 14 करोड़ 24 लाख 45 हजार 949 नमूनों की जांच की गई।

महाराष्ट्र 18 लाख 28 हजार 826 मामलों के साथ सबसे अधिक प्रभावित राज्य बना हुआ है। यहां 90 हजार 168 सक्रिय मामले हैं और अब तक 47 हजार 246 मौतें दर्ज की गई हैं। मंत्रालय के अनुसार, दर्ज किए गए नए मामलों में से 70 प्रतिशत से अधिक मामले महाराष्ट्र, दिल्ली, केरल, पश्चिम बंगाल, राजस्थान, उत्तर प्रदेश, हरियाणा, और छत्तीसगढ़ से हैं।

You can share this post!


Leave Comments