
नई दिल्ली। भारतीय तेल कंपनियों ने आज (सोमवार) को आम आदमी को पेट्रोल-डीजल के दामों में राहत दी है। सरकारी कंपनियों ने आज कीमतों में किसी भी तरह का इजाफा नहीं किया है। बीते 7 दिनों से लगातार पेट्रोल-डीजल की कीमतों में इजाफा हो रहा था। इसस पहले 48 दिनों तक तेल कंपनियों ने कीमतों में किसी तरह का फेरबदल नहीं किया था। सोमवार को पेट्रोल-डीजल के रेट्स में बदलाव न होने के चलते आपको देश की राजधानी में पेट्रोल बीते दिन के रेट्स 82.34 रुपए प्रति लीटर और डीजल 72.42 रुपए प्रति लीटर के हिसाब से ही मिलेगा। आइए चेक करें सभी महानगरों में आज एक लीटर तेल का क्या भाव है-
30 नवंबर को देश के प्रमुख शहरों में पेट्रोल डीजल का भाव
1.दिल्ली पेट्रोल 82.34 रुपये और डीज़ल 72.42 रुपये प्रति लीटर है।
2.मुंबई पेट्रोल के दाम 89.02 रुपये और डीज़ल 78.97 रुपये प्रति लीटर है।
3.कोलकाता पेट्रोल 83.87 रुपये और डीज़ल 75.99 रुपये प्रति लीटर है।
4.चेन्नई पेट्रोल 85.31 रुपये और डीज़ल के दाम 77.44 रुपये प्रति लीटर है।
5.नोएडा पेट्रोल 82.62 रुपये और डीज़ल 72.83 रुपये प्रति लीटर है।
6.लखनऊ पेट्रोल 82.54 रुपये और डीज़ल 72.75 रुपये प्रति लीटर है।
7.पटना पेट्रोल 84.93 रुपये और डीज़ल 77.80 रुपये प्रति लीटर है।
8.चंडीगढ़ पेट्रोल 79.28 रुपये और डीज़ल 72.17 रुपये प्रति लीटर है।
विदेशी मुद्रा दरों के साथ अंतरराष्ट्रीय बाजार में क्रूड की कीमतें क्या हैं, इस आधार पर रोज पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बदलाव होता है। इन्हीं मानकों के आधार पर पर ऑयल मार्केटिंग कंपनियां पेट्रोल रेट और डीजल रेट रोज तय करती हैं। इंडियन ऑयल, भारत पेट्रोलियम और हिंदुस्तान पेट्रोलियम हर रोज सुबह 6 बजे पेट्रोल और डीजल की दरों में संशोधन कर जारी करती हैं। पेट्रोल और डीजल की कीमतों में एक्साइज ड्यूटी, डीलर का कमीशन और अन्य चीजों को जोड़ने के बाद तेल का दाम दोगुना तक बढ़ जाता है।
Leave Comments