• Last Update 06:10 am

Fuel Price: लगातार 48वें दिन पेट्रोल-डीजल की कीमतों में नहीं हुआ कोई बदलाव, जानिए आज की कीमत
Business

Fuel Price: लगातार 48वें दिन पेट्रोल-डीजल की कीमतों में नहीं हुआ कोई बदलाव, जानिए आज की कीमत

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। भारतीय तेल कंपनियों  ने आज लगातार 48वें दिन पेट्रोल-डीजल के दामों में बदलाव नहीं किया। डीजल के दाम में आखिरी बार कटौती 2 अक्टूबर को हुई थी, जबकि पेट्रोल की कीमत में आखिरी बार 22 सितंबर को 7 से 8 पैसे प्रति लीटर की गिरावट देखी गई। दरअसल कोरोना महामारी से दुनिया अभी तक उबर नहीं पाई है। ऐसे में औद्योगिक गतिविधियां और ट्रांसपोर्टेशन काफी हद तक प्रभावित है। यही वजह है कि पेट्रोल और डीजल की मांग स्थिर बनी हुई है।

पेट्रोल-डीजल की आज की कीमत
इंडियन ऑयल की वेबसाइट के अनुसार आज दिल्ली में पेट्रोल 81.06 रुपए प्रति लीटर और डीजल 70.46 रुपए प्रति लीटर पर बिक रहा है। वहीं मुंबई में एक लीटर पेट्रोल के लिए आपको 87.74 रुपए चुकाने होंगे। यहां पर डीजल 76.86 रुपए प्रति लीटर में मिल रहा है। कोलकाता की बात की जाए तो यहां एक लीटर पेट्रोल के लिए 82.59 रुपए चुकाने होंगे। वहीं एक लीटर पेट्रोल के लिए 73.99 रुपए देने होंगे। चेन्नई में 84.124 रुपए प्रति लीटर में पेट्रोल बिक रहा है। एक लीटर डीजल की कीमत 75.95 रुपए है।

SMS के जरिए भी जान सकते हैं कीमत
पेट्रोल-डीजल की रोज की कीमतों की जानकारी आप SMS के जरिए भी जान सकते हैं। इसके लिए इंडियन ऑयल के उपभोक्ता को RSP लिखकर 9224992249 नंबर पर भेजना होगा। वहीं बीपीसीएल उपभोक्ता को RSP लिखकर 9223112222 नंबर पर भेजना होगा, जबकि एचपीसीएल उपभोक्ता को HPPrice लिखकर 9222201122 नंबर पर भेजना होगा, जिसके बाद ईंधन की कीमत की जानकारी प्राप्त की जा सकती है।

  • Tags

You can share this post!


Leave Comments