
नई दिल्ली। कच्चे तेल के अंतर्राष्ट्रीय बाजार में इन दिनों सुस्ती छाई हुई है। तेल उत्पादक देशों OPEC+ की एक बैठक में तीन महीने और उत्पादन में कटौती का प्रस्ताव मंजूरी मिलने की खबर है। ऐसे में जानकारों का मानना है कि ईंधन के दाम में कटौती देखने को मिल सकती है। हालांकि घरेलू बाजार की बात करें तो यहां लगातार 47वें दिन पेट्रोल-डीजल की कीमतें स्थिर बनी हुई हैं। भारतीय तेल विपणन कंपनियों ने आज भी पेट्रोल- डीजल के दाम में कोई फेरबदल नहीं किया है।
बता दें कि विदेशी मुद्रा दरों के साथ अंतरराष्ट्रीय बाजार में क्रूड की कीमतें क्या हैं, इस आधार पर रोज पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बदलाव होता है। इन्हीं मानकों के आधार पर पर ऑयल मार्केटिंग कंपनियां (OMC) पेट्रोल रेट और डीजल रेट रोज तय करती हैं। प्रतिदिन सुबह छह बजे पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बदलाव होता है। सुबह छह बजे से ही नई दरें लागू हो जाती हैं। पेट्रोल व डीजल के दाम में एक्साइज ड्यूटी, डीलर कमीशन और अन्य चीजें जोड़ने के बाद इसका दाम लगभग दोगुना हो जाता है।
पेट्रोल-डीजल की कीमत आप SMS के माध्यम से भी जान सकते हैं। भारतीय तेल कंपनियों की वेबसाइट के मुताबिक, आपको RSP और अपने शहर का कोड लिखकर 92249-92249 नंबर पर भेजना होगा। हर शहर का कोड अलग-अलग है, जो आपको IOCL की वेबसाइट से मिल जाएगा।
देश के महानगरों में पेट्रोल-डीजल के दाम
दिल्ली
पेट्रोल-81.06 रुपये प्रति लीटर
डीजल-70.46 रुपये प्रति लीटर
मुंबई
पेट्रोल-87.74 रुपये प्रति लीटर
डीजल -76.86 रुपये प्रति लीटर
कोलकाता
पेट्रोल-82.59 रुपये प्रति लीटर
डीजल-73.99 रुपये प्रति लीटर
चेन्नई
पेट्रोल-84.14 रुपये प्रति लीटर
डीजल-75.95 रुपये प्रति लीटर
बेंगलुरु
पेट्रोल-83.69 रुपये प्रति लीटर
डीजल-74.63 रुपये प्रति लीटर
Leave Comments