
नई दिल्ली। कोरोनावायरस महामारी का असर इंटरनेशनल फ्यूल मार्केट में देखने को मिल रहा है। कच्चे तेल की डिमांड में अब तक कोई सुधार नहीं है। तेल का उत्पादन करने वाले देश (OPEC+) 3 महीने और उत्पादन में कटौती कर सकता है। वहीं घरेलू बाजारों में ईंधन के दाम में कोई बदलाव नहीं हुआ है।
भारत में आज तेल कंपनियों ने लगातार 46 वें दिन डीजल के दाम में कोई बदलाव नहीं किया है। जबकि पेट्रोल के दाम पिछले 56 दिन से जस के तस बने हुए हैं। पेट्रोल की कीमत में आखिरी बार 22 सितंबर को 7 से 8 पैसे प्रति लीटर की गिरावट देखी गई थी। 1 सितंबर से 2 अक्टूबर तक डीजल के दाम 3 रुपए प्रति लीटर से ज्यादा कम हो चुके हैं।
बता दें कि विदेशी मुद्रा दरों के साथ अंतरराष्ट्रीय बाजार में क्रूड की कीमतें क्या हैं, इस आधार पर रोज पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बदलाव होता है। इन्हीं मानकों के आधार पर पर ऑयल मार्केटिंग कंपनियां (OMC) पेट्रोल रेट और डीजल रेट रोज तय करती हैं। प्रतिदिन सुबह छह बजे पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बदलाव होता है। सुबह छह बजे से ही नई दरें लागू हो जाती हैं। पेट्रोल व डीजल के दाम में एक्साइज ड्यूटी, डीलर कमीशन और अन्य चीजें जोड़ने के बाद इसका दाम लगभग दोगुना हो जाता है।
पेट्रोल-डीजल की कीमत आप SMS के माध्यम से भी जान सकते हैं। भारतीय तेल कंपनियों की वेबसाइट के मुताबिक, आपको RSP और अपने शहर का कोड लिखकर 92249-92249 नंबर पर भेजना होगा। हर शहर का कोड अलग-अलग है, जो आपको IOCL की वेबसाइट से मिल जाएगा।
देश के महानगरों में पेट्रोल-डीजल के दाम
दिल्ली
पेट्रोल-81.06 रुपये प्रति लीटर
डीजल-70.46 रुपये प्रति लीटर
मुंबई
पेट्रोल-87.74 रुपये प्रति लीटर
डीजल -76.86 रुपये प्रति लीटर
कोलकाता
पेट्रोल-82.59 रुपये प्रति लीटर
डीजल-73.99 रुपये प्रति लीटर
चेन्नई
पेट्रोल-84.14 रुपये प्रति लीटर
डीजल-75.95 रुपये प्रति लीटर
बेंगलुरु
पेट्रोल-83.69 रुपये प्रति लीटर
डीजल-74.63 रुपये प्रति लीटर
Leave Comments