• Last Update 06:55 am

लगातार 42वें दिन पेट्रोल-डीजल की कीमत में किसी तरह का फेरबदल नहीं, जानें क्या है आज कीमत
Business
National

लगातार 42वें दिन पेट्रोल-डीजल की कीमत में किसी तरह का फेरबदल नहीं, जानें क्या है आज कीमत

भारतीय तेल विपणन कंपनियों ने लगातार 42वें दिन आज शुक्रवार को  पेट्रोल-डीजल की कीमत में किसी तरह का फेरबदल नहीं किया है। अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल  की मांग में कमी आने की वजह से ऐसा देखा जा रहा है। इंडियन ऑयल की वेबसाइट के अनुसार आज देश की राजधानी दिल्ली में पेट्रोल की कीमत 81.06 रुपए प्रति लीटर है। वहीं आर्थिक राजधानी मुंबई में पेट्रोल 87.74 रुपए प्रति लीटर मिल रहा है.. बात करें कोलकाता की तो यहां एक लीटर पेट्रोल के लिए आपको 82.59 रुपए चुकाना होंगे। जबकि चैन्नई में पेट्रोल 84.14 रुपए प्रति लीटर में उपलब्ध है। दिल्ली में डीजल की कीमत 70.46 रुपए प्रति लीटर हो गई है। वहीं मुंबई में डीजल 76.86 रुपए प्रति लीटर बेचा जा रहा है। कोलकाता में आपको एक लीटर डीजल 73.99 रुपए में उपलब्ध होगा। जबकि चैन्नई में एक लीटर डीजल के लिए आपको 75.95 रुपए चुकाना होंगे।

कैसे तय होती है पेट्रोल-डीजल की कीमत?
विदेशी मुद्रा दरों के साथ अंतरराष्ट्रीय बाजार में क्रूड की कीमतें क्या हैं, इस आधार पर रोज पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बदलाव होता है। इन्हीं मानकों के आधार पर पर ऑयल मार्केटिंग कंपनियां पेट्रोल रेट और डीजल रेट रोज तय करती हैं। इंडियन ऑयल, भारत पेट्रोलियम और हिंदुस्तान पेट्रोलियम हर रोज सुबह 6 बजे पेट्रोल और डीजल की दरों में संशोधन कर जारी करती हैं। पेट्रोल और डीजल की कीमतों में एक्साइज ड्यूटी, डीलर का कमीशन और अन्य चीजों को जोड़ने के बाद तेल का दाम दोगुना तक बढ़ जाता है। इसके अलावा बात करें राज्यों में अलग- अलग कीमतों की तो प्रत्येक राज्य पेट्रोल व डीजल पर अलग-अलग स्थानीय बिक्री कर अथवा मूल्य वर्धित कर (VAT) लगाते हैं। इस कारण उपभोक्ताओं के लिए राज्यों के हिसाब से डीजल और पेट्रोल की दरें बदल जाती हैं

  • Tags

You can share this post!


Leave Comments