
पेट्रोल- डीजल की कीमतों में आज फिर कोई बदलाव देखने को नहीं मिला है। धनतेरस के मौके पर भी भारतीय तेल विपणन कंपनियों ने ईंधन की कीमतों में कोई फेरबदल नहीं किया है। पेट्रोल की कीमत में आखिरी बार 22 सितंबर को 7 से 8 पैसे प्रति लीटर की गिरावट देखी गई थी। वहीं, 1 सितंबर से 2 अक्टूबर तक डीजल के दाम 3 रुपए प्रति लीटर से ज्यादा कम हो चुके हैं। हालांकि, पेट्रोल के भाव पर कोई असर नहीं है।
बता दें कि विदेशी मुद्रा दरों के साथ अंतरराष्ट्रीय बाजार में क्रूड की कीमतें क्या हैं, इस आधार पर रोज पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बदलाव होता है। इन्हीं मानकों के आधार पर पर ऑयल मार्केटिंग कंपनियां (OMC) पेट्रोल रेट और डीजल रेट रोज तय करती हैं। प्रतिदिन सुबह छह बजे पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बदलाव होता है। सुबह छह बजे से ही नई दरें लागू हो जाती हैं। पेट्रोल व डीजल के दाम में एक्साइज ड्यूटी, डीलर कमीशन और अन्य चीजें जोड़ने के बाद इसका दाम लगभग दोगुना हो जाता है।
देश के महानगरों में पेट्रोल-डीजल के दाम
दिल्ली
पेट्रोल-81.06 रुपए प्रति लीटर
डीजल- 70.46 रुपए प्रति लीटर
मुंबई
पेट्रोल-87.74 रुपए प्रति लीटर
डीजल-76.86 रुपए प्रति लीटर
कोलकाता
पेट्रोल-82.59 रुपए प्रति लीटर
डीजल- 73.99 रुपए प्रति लीटर
चैन्नई
पेट्रोल-84.14 रुपए प्रति लीटर
डीजल-75.95 रुपए प्रति लीटर
पेट्रोल-डीजल की कीमत आप SMS के माध्यम से भी जान सकते हैं। भारतीय तेल कंपनियों की वेबसाइट के मुताबिक, आपको RSP और अपने शहर का कोड लिखकर 92249-92249 नंबर पर भेजना होगा। हर शहर का कोड अलग-अलग है, जो आपको IOCL की वेबसाइट से मिल जाएगा।
Leave Comments