
नई दिल्ली। पेट्रोल- डीजल की कीमतों में आज सोमवार को भी भारतीय तेल विपणन कंपनियों ने कोई बदलाव नहीं किया है। यह लगातार 45वां दिन है, जब ईंधन का भाव जस का तस बने हुए हैं। पिछले एक महीने की अवधि को देखा जाए तो सरकारी तेल कंपनियों ने डीजल के दाम में काफी कटौती की थी।
बीते 3 अगस्त से ठहर-ठहर कर इसके दाम में या तो कटौती हुई या फिर इसके दाम स्थिर रहे। ऐसा क्रम बीते दो अक्टूबर तक जारी रहा। उससे, महीने भर में डीजल 3.10 रुपये प्रति लीटर सस्ता हो चुका है। वहीं बीते अगस्त के दूसरे पखवाड़े की शुरूआत से ही पेट्रोल की कीमतों में जो आग लगनी शुरू हुई थी, वह बीते एक सितंबर तक जारी रही। यदि दिल्ली की बात करें तो यहां बीते 13 किस्तों में पेट्रोल प्रति लीटर 1.65 पैसे महंगा हुआ था। हालांकि, बीते 10 सितंबर के बाद से इसमें ठहर-ठहर कर कमी का रुख था और पिछले महीने इसमें 1.19 रुपये की कमी हो चुकी है।
पेट्रोल और डीजल की कीमत
इंडियन ऑयल (Indian Oil) की वेबसाइट के अनुसार आज देश की राजधानी दिल्ली में पेट्रोल की कीमत 81.06 रुपए प्रति लीटर है। वहीं आर्थिक राजधानी मुंबई में पेट्रोल 87.74 रुपए प्रति लीटर मिल रहा है। बात करें कोलकाता की तो यहां एक लीटर पेट्रोल के लिए आपको 82.59 रुपए चुकाना होंगे। जबकि चैन्नई में पेट्रोल 84.14 रुपए प्रति लीटर में उपलब्ध होगा। दिल्ली में डीजल की कीमत 70.46 रुपए प्रति लीटर हो गई है। वहीं मुंबई में डीजल 76.86 रुपए प्रति लीटर बेचा जा रहा है। कोलकाता में आपको एक लीटर डीजल 73.99 रुपए में उपलब्ध होगा। जबकि चैन्नई में एक लीटर डीजल के लिए आपको 75.95 रुपए चुकाना होंगे।
ऐसे तय होती है कीमत
विदेशी मुद्रा दरों के साथ अंतरराष्ट्रीय बाजार में क्रूड की कीमतें क्या हैं, इस आधार पर रोज पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बदलाव होता है। इन्हीं मानकों के आधार पर पर ऑयल मार्केटिंग कंपनियां (OMC) पेट्रोल रेट और डीजल रेट रोज तय करती हैं। इंडियन ऑयल (Indian Oil), भारत पेट्रोलियम (Bharat Petroleum) और हिंदुस्तान पेट्रोलियम (Hindustan Petroleum) हर रोज सुबह 6 बजे पेट्रोल और डीजल की दरों में संशोधन कर जारी करती हैं। पेट्रोल और डीजल की कीमतों में एक्साइज ड्यूटी, डीलर का कमीशन और अन्य चीजों को जोड़ने के बाद तेल का दाम दोगुना तक बढ़ जाता है।
Leave Comments