• Last Update 06:13 am

पेट्रोल-डीजल की कीमतों में आज फिर नहीं हुआ बदलाव, जानें महानगरों में फ्यूल रेट
Business
National

पेट्रोल-डीजल की कीमतों में आज फिर नहीं हुआ बदलाव, जानें महानगरों में फ्यूल रेट

पेट्रोल-डीजल की कीमतों में आज फिर कोई बदलाव देखने को नहीं मिला है। भारतीय तेल विपणन कंपनियों ने लगातार 42 वें दिन पेट्रोल की कीमत में कोई फेरबदल नहीं किया है। वहीं, डीजल के दाम 33 दिन बाद भी जस के तस बने हुए हैं। पेट्रोल की कीमत में आखिरी बार 22 सितंबर को 7 से 8 पैसे प्रति लीटर की गिरावट देखी गई थी। 1 सितंबर से 2 अक्टूबर तक डीजल के दाम 3 रुपए प्रति लीटर से ज्यादा कम हो चुके हैं। हालांकि, पेट्रोल के भाव पर कोई असर नहीं है। 

बता दें कि प्रतिदिन सुबह छह बजे पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बदलाव होता है। सुबह छह बजे से ही नई दरें लागू हो जाती हैं। पेट्रोल व डीजल के दाम में एक्साइज ड्यूटी, डीलर कमीशन और अन्य चीजें जोड़ने के बाद इसका दाम लगभग दोगुना हो जाता है।

देश के महानगरों में पेट्रोल-डीजल के दाम 

दिल्ली    
पेट्रोल- 70.46 रुपये प्रति लीटर 
डीजल-81.06 रुपये प्रति लीटर 

कोलकाता-    
पेट्रोल-73.99 रुपये प्रति लीटर 
डीजल-82.59 रुपये प्रति लीटर 

मुंबई    
पेट्रोल-76.86 रुपये प्रति लीटर 
डीजल-87.24  रुपये प्रति लीटर 

चेन्नई    
पेट्रोल-75.95  रुपये प्रति लीटर     
डीजल-84.14  रुपये प्रति लीटर 

बेंगलुरु
पेट्रोल- 83.69 रुपये प्रति लीटर 
डीजल-74.63 रुपये प्रति लीटर 


पेट्रोल-डीजल की कीमत आप SMS के माध्यम से भी जान सकते हैं। भारतीय तेल कंपनियों की वेबसाइट के मुताबिक, आपको RSP और अपने शहर का कोड लिखकर 92249-92249 नंबर पर भेजना होगा। हर शहर का कोड अलग-अलग है, जो आपको IOCL की वेबसाइट से मिल जाएगा।

  • Tags

You can share this post!


Leave Comments