• Last Update 06:15 am

सरकारी तेल कंपनियों ने पेट्रोल-डीजल के दाम में बढ़ोत्तरी की, जानिए आज की कीमत
National

सरकारी तेल कंपनियों ने पेट्रोल-डीजल के दाम में बढ़ोत्तरी की, जानिए आज की कीमत

मुंबई। विश्व में कच्चे तेल के दामों में नरमी के बावजूद आज देश में सरकारी तेल कंपनियों ने पेट्रोल और डीजल के दाम में मामलू बढ़ोत्तरी की। इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन के नोटिफिकेशन के अनुसार, 20 नवंबर को सुबह 6 बजे से दिल्ली, मुंबई, कोलकाता और चेन्नई में पेट्रोल की कीमतों में 17-20 पैसे प्रति लीटर और डीजल की 22-25 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी की गई। इससे पहले पेट्रोल के दामों में एक सितंबर को बढ़ोत्तरी हुई थी।

राष्ट्रीय राजधानी में, पेट्रोल की कीमत 81.06 रुपए प्रति लीटर से बढ़कर 81.23 रुपये प्रति लीटर  हो गई है। डीजल की कीमत 70.46 प्रति लीटर से बढ़कर 70.68 रुपये प्रति लीटर कर दी गई है। वहीं  मुंबई में आपको एक लीटर पेट्रोल के लिए 87.92 रुपए चुकाने होंगे। पहले इसकी कीमत 87.74 रुपए प्रति लीटर थी। मुंबई में एक लीटर डीजल की कीमत 76.86 से बढ़ाकर 77.11 रुपए प्रति लीटर कर दी गई है। चेन्नई की बात करें तो यहां एक लीटर पेट्रोल की कीमत 84.31 रुपए है। वहीं एक लीटर डीजल की कीमत   76.17 रुपए हो गई है।

  • Tags

You can share this post!


Leave Comments