• Last Update 08:43 am

ब्राजील में कोविड-19 से मौतों का आंकड़ा बढ़कर 1.82 लाख के पार
International

ब्राजील में कोविड-19 से मौतों का आंकड़ा बढ़कर 1.82 लाख के पार


साओ पाउलो। ब्राजील में पिछले 24 घंटों में कोविड-19 के कारण 964 मौतें हुईं। देश के स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार इसने देश में मौतों के आंकड़े को बढ़ाकर 1,82,799 कर दिया है। मंत्रालय ने कहा कि इस दौरान कोरोना संक्रमण के 42,889 नए मामले भी दर्ज हुए, जिससे मामलों की कुल संख्या 69,70,034 हो गई है।

इस योजना को ब्राजील के राष्ट्रपति जेयर बोल्सोनारो और स्वास्थ्य मंत्री एडुआडरे पजुएलो बुधवार को पेश करेंगे। बता दें कि दुनिया में अमेरिका के बाद ब्राजील में कोविड-19 के कारण सबसे ज्यादा मौतें हुईं हैं, साथ अमेरिका और भारत के बाद सबसे ज्यादा मामले दर्ज हुए हैं। समाचार एजेंसी सिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार, मंगलवार को मंत्रालय ने राष्ट्रीय कोविड-19 टीकाकरण योजना के आधिकारिक लॉन्च की घोषणा की। इसके लिए पिछले हफ्ते संघीय सुप्रीम कोर्ट को 94 पेज का दस्तावेज दिया गया था।

You can share this post!


Leave Comments