• Last Update 04:32 am

भोपाल शहर की फैशन डिजाइनर विशाखा ने बताया आपके बॉडी टाइप के अनुसार कौन सी ड्रेस आप पर करेगी सूट
Fashion

भोपाल शहर की फैशन डिजाइनर विशाखा ने बताया आपके बॉडी टाइप के अनुसार कौन सी ड्रेस आप पर करेगी सूट

भोपाल, 27 दिसंबर, न्यूज़ मंच, कहते हैं फैशन कभी एक सा नहीं रहता हमेशा बदलता रहता है लेकिन एक नया फैशन अपने भीतर कुछ न कुछ पुराना कॉन्सेप्ट जरूर लाता है। जैसे पुराने जमाने में साड़ी या सूट हर एक बॉडी टाइप पर परफेक्ट नजर आती थी, वहीं अब फैशनेबल आउटफिट में बॉडी टाइप को ध्यान रखा जाने लगा हैं।

भोपाल शहर की फैशन डिजाइनर विशाखा श्रीवास्तव बताती हैं कि अब पहले जहां कस्टमर अपने अकार्डिंग ड्रेस डिजाइन करवाता था वहीं अब डिजाइनर ड्रेस डिजाइन करते वक्त बॉडी शेप को ध्यान में रखते हुए ही आउटफिट तैयार करते हैं। फिर वो पार्टी वियर आउटफिट हो या फार्मल वियर। 

बॉडी शेप के अकार्डिंग बनवा रहीं ड्रेस
विशाखा कहती हैं कि अपनी बॉडी के अकार्डिंग ड्रेस डिजाइन करवाकर आप फैशन को नए रूप व रंग में प्रस्तुत कर सकते हैं। विशाखा का कहना है कि अब वो दिन गए जब एक जैसी ड्रेस हर एक पर फबती थी। अब गर्ल्स ऐसी ड्रेस बनावाना प्रिफर कर रही हैं जो उनकी बॉडी शेप के अकार्डिंग हो और उनकी पर्सनालिटी को परफेक्ट लुक भी दे। ऐसा नहीं कि छोटे कद वाली या हैवी बॉडी की लड़की को ऐसी ड्रेस पहना दें जिससे उसका शरीर ओर भी छोटा या मोटा नजर आए। 
फैशन डिजाइनर विशाखा कहती हैं कि साधारण रूप से लड़कियों के 6 बॉडी टाइप्स होते हैं
1. एप्पल बॉडी शेप 
2. बनाना या स्टेट बॉडी शेप 
3. पियर शेप 
4. ऑवर ग्लास बॉडी टाइप
5. इन्वर्टेट ट्राइएंगल बॉडी शेप 
6. ट्राइएंगल बॉडी शेप
----------------------------
1 - एप्पल बॉडी शेप (Apple Body Shape)
विशाखा का कहना है कि ऐसी बॉडी शेप में वेस्टलाइन से चिपकने वाले कपड़ों न पहनें।  
मल्लिका शेरावत या राखी सावंत इस बॉडी शेप की मॉडल्स - इस शेप में शोल्डर और ऊपर का पोरशन काफी बड़ा होता है, जबकि कमर और टांगे पतली होती हैं। इस तरह की बॉडी -सेलिब्रिटीज में मल्लिका शेरावत या राखी सावंत की है। 
एप्पल बॉडी शेप हो तो क्या पहने- इस बॉडी टाइप की गर्ल्स को वेस्टलाइन से चिपकने वाले कपड़े न पहनने की सलाह दी जाती है, नहीं तो कमर के आस पास का शरीर ओर भी मोटा नजर आएगा। 

2 - बनाना या स्ट्रैट बॉडी शेप (Banana Body Shape / Straight Body Shape)
सुपर मॉडल बॉडी टाइप कहलाए बनाना बॉडी शेप कैसे-इस तरह की बॉडी टाइप में ऊपर से नीचे तक बॉडी शेप लगभग समान होता है इसलिए इसे सुपर मॉडल बॉडी टाइप कहा जाता है। जिसमें वेस्ट लाइन नजर ही नहीं आती। 
दीपिका पादुकोण और अनुष्का शर्मा स्ट्रेट बॉडी शेप - सेलिब्रिटीज में दीपिका पादुकोण और अनुष्का शर्मा कुछ इसी ही तरह की बॉडी शेप की एक्ट्रेस हैं। 
बनाना या स्टेट बॉडी शेप वाले हो तो क्या पहनें - ऐसे बॉडी टाइप के साथ टयूब टॉप और टयूब ड्रेसेस परफेक्ट लुक देती हैं। साथ ही क्रॉप टॉप या शॉर्ट स्कर्ट भी ऐसी बॉडी शेप पर परफेक्ट लुक दे सकता है। 

3 -पियर बॉडी शेप (Pear Body Shape )
मोटापे की शिकार महिलाओं का बॉडी टाइप कहलाता है पियर शेप 
मोटापे के शिकार ज्यादातर लोगों की बॉडी शेप ऐसा ही होता है। जिसमें कमर का हिस्सा काफी चौड़ा होता है जिससे शरीर की बनावट नासपति की तरह नजर आती है। 
विद्या बालन एक्ट्रेस का बॉडी शेप कुछ इस ही तरह का है 
पियर शेप हो तो क्या पहनें - ऐसी बॉडी शेप पर बोट नेक या स्कूप नेक स्टाइल टॉप परफेक्ट लगते हैं जिससे इनके कंधे चौड़े लगते हैं। पियर बॉडी शेप वाली गर्ल्स को बैलून स्टाइल, सिगरेट पैंट और टाइट स्कर्ट से पहनने से बचना चाहिए। 
 
4 - ऑवर ग्लास बॉडी शेप (Hour Glass Body Shape)
शिल्पा शेट्टी का बॉडी टाइप कुछ इस तरह का - इस बॉडी टाइप में कंधे और शरीर का निचला हिस्सा कमर की तुलना में चौड़ा होता है। शिल्पा शेट्टी और माधुरी दीक्षित कुछ इस ही तरह की बॉडी टाइप एक्ट्रेस हैं। 
क्या पहनें - इसमें फिट और फ्लेयर्ड बॉडी टाइप ड्रेसेस परफेक्ट लुक देती हैं। वेस्ट लाइन को आकर्षक दिखाने के लिए टाइट्स या फिर क्रॉप्ड पैंट्स पहनी जा सकती है। 

5 - इन्वर्टेट ट्राइएंगल बॉडी शेप (Inverted Triangle Body Shape)
स्लीवलेस, ऑफ़ शोल्डर, ए लाइन ड्रेस, पेपलम टॉप से दें परफेक्ट लुक - इसे कार्नेट बॉडी शेप भी कहते हैं इस बॉडी शेप में शोल्डर का हिस्सा ज्यादा बड़ा और कमर व नीचला हिस्सा पतला होता जाता है। 
प्रियंका चोपड़ा इस ही बॉडी शेप की एक्ट्रेस - प्रियंका चोपड़ा कुछ इस ही बॉडी शेप की एक्ट्रेस हैं। विशाखा का कहना है कि ऐसे बॉडी शेप पर स्लीवलेस, आॅफ शोल्डर, ए लाइन ड्रेस, पेपलम टॉप, फ्रंट पॉकेट इन स्कर्ट ऐसे बॉडी शेप पर कूल लुक देती हैं। 

6 - ट्राइएंगल बॉडी शेप (Triangle Body Shape)
स्ट्रेपलेस, बोटनेक, शॉर्ट स्कर्ट से लगें परफेक्ट - इसे स्पून बॉडी शेप भी कहते हैं। जैसा की नाम से ही क्लियर है इस बॉडी टाइप में शोल्डर का हिस्सा पतला और नीचे का शरीर मोटा होता जाता है। इसे भी परफेक्ट बॉडी शेप माना जाता है। 
क्या पहनें- इस बॉडी शेप पर लाइट कलर टॉप्स या अपर वियर और पैंट या स्कर्ट डार्क कलर की पहनी जा सकती है। स्ट्रेपलेस, बोटनेक, शॉर्ट स्कर्ट वेस्ट लाइन से टाइट आउटफिट पर इस पर परफेक्ट लुक देंगे। 

  • Tags

You can share this post!


Leave Comments