• Last Update 06:53 am

पुलिस कांस्टेबल ने लीव एप्लीकेशन में लिखा- श्रीमान छुट्टी दे दीजिए वरना पत्नी...यहां पढ़ें पूरा मामला
National

पुलिस कांस्टेबल ने लीव एप्लीकेशन में लिखा- श्रीमान छुट्टी दे दीजिए वरना पत्नी...यहां पढ़ें पूरा मामला

भोपाल। मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में एक ट्रैफिक पुलिस कांस्टेबल को छुट्टी मांगना भारी पड़ गया। छुट्टी के लिए दिए आवेदन में कांस्टेबल ने एक ऐसी बात लिख दी जिसके बाद पुलिस उप महानिरीक्षक इरशाद वली ने उसे लाइन अटैच कर दिया। दरअसल भोपाल यातायात थाने में पदस्थ दिलीप अहिरवार आरक्षक है। छुट्टी पर साले की शादी में जाने के लिए उसने अपने सीनियर अधिकारी को छुट्टी का आवेदन दिया था, जिसमें ऐसा कुछ लिखा था जिससे अधिकारियों का पार चढ़ गया। जब इस मामले की जानकारी उप-महानिरीक्षक को मिली तो उन्होंने तत्काल कार्रवाई करते हुए अधिकारी लाइन अटैच कर दिया।

दरअसल पत्र में लिखा था, 'महोदय, सविनम्र निवेदन है कि मैं प्रार्थी आरक्षक दिलीप कुमार अहिरवार बैज क्रमांक 2339 आपके अधीनस्थ थाना यातायात भोपाल में पदस्थ हूं। श्रीमान जी, प्रार्थी के सगे साली की शादी 11 दिसंबर 2020 को है, जिसमें प्रार्थी का जाना अति आवश्यक है। अतः श्रीमान जी से विनम्र निवेदन है कि प्रार्थी को 5 दिन का विशेष अवकाश प्रदान करने की कृपा करें। प्रार्थी सदैव आपका आभारी रहेगा' आवेदन के अंत में लिखा था 'प्रार्थी की पत्नी का स्पष्ट कहना है कि अगर भाई की शादी में नहीं आए तो परिणाम अच्छा नहीं होगा'। बता दें कि अब दिलीप का यह आवेदन सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।

दिलीप ने 11 दिसंबर से पांच दिन की छुट्टी मांगी थी। दिलीप को छुट्टी तो नहीं मिली मगर पुलिस उप महानिरीक्षक इरशाद वली ने उसे लाइन हाजिर जरुर कर दिया। अधिकारियों का कहना है कि दिलीप पहले ही 90 से ज्यादा दिन की छुट्टी ले चुका है और दूसरे कर्मचारी भी छुट्टी चाहते हैं। ऐसे में एक ही कर्मचारी को बार-बार छुटिटयां नहीं दी जा सकती। उन्होंने कहा, "ये अनुशासनहीनता है। छुट्टी के लिए आवेदन दिया जा सकता है, लेकिन इसका मतलब ये नहीं कि इस तरह आवेदन में कुछ भी लिख दिया जाए।

  • Tags

You can share this post!


Leave Comments