• Last Update 05:38 am

Award: PM मोदी को अमेरिका से मिला सर्वोच्च सैन्य सम्मान, ट्रंप ने किया लीजन ऑफ मेरिट अवॉर्ड से सम्मानित
International

Award: PM मोदी को अमेरिका से मिला सर्वोच्च सैन्य सम्मान, ट्रंप ने किया लीजन ऑफ मेरिट अवॉर्ड से सम्मानित

नई दिल्ली। अमेरिका के सर्वोच्च सैन्य सम्मान लीजन ऑफ मेरिट अवॉर्ड से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को सम्मानित किया गया है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने मोदी को यह अवार्ड शानदार नेतृत्व और विजन के लिए दिया गया है। दरअसल, पीएम मोदी के नेतृत्व में भारत एक वैश्विक शक्ति के रूप में उभरा और दोनों देशों के बीच रणनीतिक साझेदारी को बढ़ावा मिला। व्हाइट हाउस में अमेरिकी राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार रॉबर्ट ओ ब्रायन से भारतीय एम्बेसडर तरणजीत संधु ने पीएम मोदी की तरफ से इस सम्मान को रिसीव किया। बता दें कि लीजन ऑफ मेरिट अमेरिका का सबसे सम्मानित अवॉर्ड में से एक है, जो किसी अमेरिकी सेना के अफसर, देश के लिए कुछ बेहतरीन करने वाले व्यक्ति या फिर किसी दूसरे देश के प्रमुख को दिया जाता है।

पुरस्कार के साथ प्रशस्ति पत्र में कहा गया है, मई 2014 से अगस्त 2020 तक भारतीय गणतंत्र के प्रधानमंत्री के रूप में असाधारण सराहनीय सेवा के लिए अवार्ड। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दृढ़ नेतृत्व और दूरदर्शिता ने वैश्विक शक्ति के रूप में भारत के उदय को बढ़ावा दिया है और वैश्विक चुनौतियों का सामना करने के लिए अमेरिका और भारत के बीच रणनीतिक साझेदारी को बढ़ाया है। प्रधानमंत्री मोदी की व्यक्तिगत पहल ने रिश्ते के सभी पहलुओं में अमेरिका-भारत संबंधों का विस्तार किया, एक स्थायी साझेदारी के लिए एक मजबूत नींव स्थापित करने में मदद की जो स्वतंत्रता, सभी नागरिकों के साथ समान व्यवहार, लोकतांत्रिक सिद्धांतों के लिए साझा प्रतिबद्धता पर आधारित है।

इसमें कहा गया, भारत इंडो-पैसिफिक में अमेरिका के लिए एक महत्वपूर्ण साझेदार है, जहां दोनों देश समुद्रों की स्वतंत्रता, खुले और पारदर्शी निवेश और बुनियादी ढांचे के विकास, सुरक्षित और विश्वसनीय डिजिटल नेटवर्क, और सुशासन सुनिश्चित करने के लिए सहयोग बढ़ा रहे हैं। एक शानदार सम्मान के तौर पर प्रशस्ति पत्र में कहा गया है, प्रधानमंत्री मोदी की व्यक्तिगत पहल ने अमेरिका और भारत के बीच रक्षा साझेदारी को मजबूत किया, जिससे संयुक्त चुनौतियों से निपटने को लेकर संयुक्त सैन्य सहयोग को सुरक्षित करने की अमेरिका की क्षमता में वृद्धि हुई। अमेरिका के साथ भारत के आर्थिक सहयोग का विस्तार करने के उनके प्रयासों से दोनों देशों में उन्नत समृद्धि, निवेश और रोजगार सृजन हुआ है।

इसमें आगे कहा गया है, अमेरिका और भारत के बीच रणनीतिक सहयोग को आगे बढ़ाने और वैश्विक शांति और समृद्धि को बढ़ावा देने के लिए प्रधानमंत्री मोदी का बेहतर प्रयास, व्यक्तिगत नेतृत्व और अटूट प्रतिबद्धता, उन पर, भारतीय सशस्त्र बलों और उनके देश पर बहुत बड़ा श्रेय दर्शाता है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के अलावा इस बार ये सम्मान ऑस्ट्रेलिया प्रधानमंत्री स्कॉट मॉरिसन और पूर्व जापानी प्रधानमंत्री शिंजो आबे को दिया गया है। इस साल सितंबर में, एक बहुत लंबे अंतराल के बाद, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कुवैत के अमीर शेख सबाह-अल-अहमद अल-जबर अल-सबाह को लीजन ऑफ मेरिट, डिग्री चीफ कमांडर से सम्मानित किया था। इसेस पहले, आखिरी बार 1991 में इस सम्मान को प्रदान किया गया था।

  • Tags

You can share this post!


Leave Comments