• Last Update 07:31 am

कोरोनावायरस से संक्रमित हुए डोनाल्ड ट्रंप के बड़े बेटे डोनाल्ड जॉन ट्रंप जूनियर, खुद को किया क्वारंटीन
International

कोरोनावायरस से संक्रमित हुए डोनाल्ड ट्रंप के बड़े बेटे डोनाल्ड जॉन ट्रंप जूनियर, खुद को किया क्वारंटीन

न्यूयॉर्क। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के बड़े बेटे डोनाल्ड ट्रंप जूनियर जांच में कोरोनावायरस से संक्रमित पाए गए हैं। एक प्रवक्ता ने यह जानकारी दी। ट्रंप जूनियर (42) ट्रंप परिवार में कोरोना से संक्रमित होने वाले नवीनतम सदस्य हैं, इससे पहले डोनाल्ड ट्रंप, मेलानिया ट्रंप और दोनों के बेटे बैरन ट्रंप अक्टूबर में कोरोना से संक्रमित हो चुके हैं। अमेरिकी राष्ट्रपति ने वाल्टर रीड मिलिट्री हॉस्पिटल में तीन दिन इलाज कराया था।

डोनाल्ड ट्रंप जूनियर की गर्लफ्रेंड किमबर्ली गुलिफॉयल इस गर्मी में कोरोना से संक्रमित हुई थीं। प्रवक्ता के अनुसार, डोनाल्ड ट्रंप जूनियर में कोरोना के लक्षण नहीं हैं और उन्हें इस बीमारी के बारे में इस सप्ताह की शुरुआत में पता चला। कोरोना से अमेरिका में 253,000 से अधिक लोग जान गंवा चुके हैं जबकि 1.17 करोड़ से ज्यादा पॉजिटिव हैं।

  • Tags

You can share this post!


Leave Comments