• Last Update 06:12 am

ED Raid: शिवसेना विधायक प्रताप सरनाईक के घर-दफ्तर पर ED की छापेमारी
Business

ED Raid: शिवसेना विधायक प्रताप सरनाईक के घर-दफ्तर पर ED की छापेमारी

डिजिटल डेस्क, मुंबई। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने मनी लॉन्ड्रिंग के मामले में शिवसेना के विधायक प्रताप सरनाईक के ठिकानों पर छापा मारा है। करीब 10 ठिकानों पर ईडी की टीम सर्च कर रही है। सरनाइक ठाणे में ओवला-मजीवाड़ा विधानसभा क्षेत्र से विधायक हैं। वह शिवसेना के महाराष्ट्र प्रवक्ता और मीरा-भयंदर क्षेत्र के लिए कम्यूनिकेशन लीडर भी हैं।

महाराष्ट्र में टॉप्स ग्रुप्स प्रमोटर्स के 10 से अधिक ठिकानों पर आय से अधिक संपत्ति मामले में तलाशी ली, जिसमें कुछ नेताओं के ठिकाने भी शामिल है। अधिकारियों ने ये जानकारी दी।ईडी के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया, एजेंसी मुंबई और ठाणे में लगभग 10 ठिकानों पर टॉप्स ग्रुप से संबंधित सदस्यों पर तलाशी ली है, जिनमें कुछ नेता के ठिकाने भी शामिल हैं।ईडी के सूत्रों ने कहा कि वित्तीय जांच एजेंसी इस मामले में ठाणे में शिवसेना के विधायक और प्रवक्ता प्रताप सरनाईक के बेटे के परिसरों में तलाशी ले रही है।

  • Tags

You can share this post!


Leave Comments