• Last Update 06:12 am

Namaz In Mathura Temple: पुलिस ने मथुरा के मंदिर में नमाज पढ़ने के आरोप में फैसल खान को गिरफ्तार किया
National

Namaz In Mathura Temple: पुलिस ने मथुरा के मंदिर में नमाज पढ़ने के आरोप में फैसल खान को गिरफ्तार किया

नई दिल्ली। मथुरा के मंदिर में नमाज पढ़ने को लेकर हुए विवाद के बाद यूपी पुलिस ने फैसल खान को गिरफ्तार कर लिया है। मंदिर में नमाज पढ़ने वाले फैसल खान को दिल्ली के जामिया नगर से गिरफ्तार किया गया है। इस मामले में मंदिर प्रशासन की ओर से बरसाना थाने में धारा 153A, 295, 505 के तहत एफआईआर दर्ज कराई गई थी। एफआईआर में कहा गया था कि सोशल मीडिया पर ऐसी फोटो डालने से हिन्दू समुदाय की भावनाएं आहत हुई हैं और आस्था को गहरी ठेस पहुंची है।

क्या है मामला?
खबरों के अनुसार, 29 अक्टूबर को मथुरा के नंद बाबा मंदिर में चार लोग आए। इनमें से दो लोगों ने मंदिर के सेवायतों को गुमराह कर मंदिर परिसर में ही नमाज पढ़ी।  फैजल खान और चांद मोहम्मद ने नमाज पढ़ी, वहीं आलोक रतन और नीलेश गुप्ता ने उनकी तस्वीरें क्लिक कीं। यही फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हुईं। वहीं मामला रविवार की रात मुकेश गोस्वामी, शिवहरि गोस्वामी और कान्हा की शिकायत के आधार पर दर्ज किया गया।

एफआईआर के अनुसार, ये चारों दिल्ली के एक संगठन खुदाई खिदमतगार के सदस्य हैं। खान और मोहम्मद ने मंदिर अधिकारियों से अनुमति लिए बिना या उन्हें सूचित किए बिना यहां नमाज पढ़ी। एफआईआर में कहा गया, उनके इस कृत्य से हिंदू समुदाय की भावनाओं को ठेस पहुंची है। हमें इस बात की चिंता है कि इन तस्वीरों का दुरुपयोग न हो या इस घटना के पीछे कोई विदेशी फंडिंग न हो। यह भी पता लगाया जाना चाहिए कि क्या इसका मकसद सांप्रदायिक तनाव फैलाना था।
उत्तर प्रदेश पुलिस ने एहतियात के तौर पर इलाके में अतिरिक्त बल तैनात कर दिया है।
 

  • Tags

You can share this post!


Leave Comments