• Last Update 06:13 am

राज्यसभा चुनाव: उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड से राज्यसभा की 11 सीटों के लिए नौ नवंबर को होगा चुनाव
National

राज्यसभा चुनाव: उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड से राज्यसभा की 11 सीटों के लिए नौ नवंबर को होगा चुनाव

नई दिल्ली। उत्तर प्रदेश से राज्यसभा की 10 सीटों और उत्तराखंड से एक सीट के लिए नौ नवंबर को चुनाव होंगे। ये सीटें अगले महीने खाली हो रही हैं। चुनाव आयोग ने मंगलवार को इस संबंध में जानकारी दी। केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी और सपा नेता राम गोपाल यादव उत्तर प्रदेश के उन 10 राज्यसभा सदस्यों में शामिल हैं, जो 25 नवंबर को रिटायर हो रहे हैं। 

अभिनेता-नेता राज बब्बर का भी उत्तराखंड से राज्यसभा सदस्य के तौर पर कार्यकाल 25 नवंबर को समाप्त होगा। मतगणना मतदान के बाद नौ नवंबर की शाम को की जाएगी। निर्वाचन आयोग ने बताया कि चुनाव के लिए अधिसूचना 20 अक्टूबर को जारी की जाएगी।

उधर, बिहार में विधानसभा चुनाव तीन चरणों में होने हैं। इसके लिए सभी पार्टियां मैदान में उतर गई हैं। शिक्षा, स्वास्थ्य के क्षेत्र की स्थिति खराब होने के विपक्ष के आरोपों पर मुख्यमंत्री एवं जदयू नेता नीतीश कुमार ने मंगलवार को कहा कि जब विपक्षी दल की सरकार थी तब इन क्षेत्रों में काम नहीं किया और अब जुबान चला रहे हैं। 

बिहार विधानसभा चुनाव के लिये डिजिटल माध्यम से जनता दल यूनाटेड के ‘निश्चय संवाद’ को संबोधित करते हुए कुमार ने ‘जल जीवन हरियाली’ और ‘हर घर नल से जल योजना’ सहित शिक्षा एवं स्वास्थ्य के क्षेत्र में अपनी सरकार की उपलब्धियों का उल्लेख किया। उन्होंने कहा, ‘‘पहले हमारे विद्यार्थी इंजीनियरिंग, मेडिकल पढ़ने के लिए बाहर जाते थे। हमने राज्य में ही पढ़ने के लिए व्यवस्था की, संस्थान शुरू किए तथा छात्रों को क्रेडिट कार्ड के माध्यम से सहायता दी।’’

  • Tags

You can share this post!


Leave Comments