• Last Update 06:09 am

गहरे सदमे में डूबा बॉलीवुड, दिग्गज अभिनेता कादर खान ने कहा दुनिया को अलविदा, कनाडा में होगा अंतिम संस्कार 
Entertainment

गहरे सदमे में डूबा बॉलीवुड, दिग्गज अभिनेता कादर खान ने कहा दुनिया को अलविदा, कनाडा में होगा अंतिम संस्कार 


  • दिग्गज अभिनेता-लेखक कादर खान का लंबी बीमारी के कारण आज कनाडा
  • अंतिम संस्कार मंगलवार को कनाडा में होगा
  • कादर खान 81 साल के थे

मुंबई। दिग्गज अभिनेता-लेखक कादर खान का लंबी बीमारी के कारण आज कनाडा में निधन हो गया है, जिसकी पुष्टि उनके बेटे सरफराज ने की। कादर खान 81 साल के थे। शुक्रवार को उनकी तबीयत बिगड़ गई थी, और उन्हें कनाडा के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया था। अभिनेता का अंतिम संस्कार मंगलवार को कनाडा में होगा जहां उनका परिवार वर्तमान में रह रहा है।

कनाडा में होगा अंतिम संस्कार:
कादर खान के बेटे ने कहा, “मेरे पिताजी ने हमें छोड़ दिया है। लंबी बीमारी के कारण कनाडा के समय के अनुसार 31 दिसंबर को शाम 6 बजे उनका निधन हो गया। वह दोपहर में कोमा में चला गए थे। वे 16-17 सप्ताह तक अस्पताल में भर्ती थे। अंतिम संस्कार यहां कनाडा में ही किया जाएगा। उन्होंने कहा, "हमारा पूरा परिवार यहां रहता हैं इसलिए हम ऐसा कर रहे हैं," 

खान के बेटे सरफराज ने मिडिया से कहा, "हम उनके आशीर्वाद और प्रार्थना के लिए सभी के शुक्रगुजार हैं।" गौरतलब है कि सरफराज ने एक दिन पहले कादर खान की मौत की अफवाहों को खारिज कर दिया था।

सुपरन्यूक्लियर पाल्सी (पीएसपी) की बीमारी से थे पीड़ित:
बता दें, सांस फूलने की शिकायत के बाद अभिनेता को भर्ती कराया गया था और उन्हें बायपैप वेंटिलेटर पर रखा गया था। वे बात करने में असमर्थ थे और निमोनिया का लक्षण भी था। कादर खान प्रगतिशील सुपरन्यूक्लियर पाल्सी (पीएसपी) से पीड़ित थे, जो एक अपक्षयी बीमारी है।  इस बीमारी के कारण उन्हें शरीरिक संतुलन बनाने, चलने-फिरने, साँस लेने की तकलीफ हो रही थी। इसके आलावा उन्हें डिमेंसिया (भूलने की बीमारी) भी थी। कादर ने 2017 में अपने घुटनों की सर्जरी भी करवाई थी।

पीएम मोदी ने कादर खान के निधन पर जताया दुख:
प्रधानमंत्री ने अपने शोक संदेश में कहा “कादर खान जी ने अपने विलक्षण अभिनय कौशल से सिनेमा को उज्जवल बनाया और अपने अनूठे हास्य भाव से सिनेमा प्रेमियों को हंसाया। वह अच्छे पटकथा लेखक थे और अनेक यादगार फिल्मों से जुड़े थे। उनके निधन से दुख हुआ। उनके परिवार और प्रशंसकों को संवेदना प्रकट करता हूँ।”

राहुल गांधी ने  शोक प्रकट किया:
कांग्रेस अध्यक्ष ने फेसबुक पर पोस्ट लिखर शोक प्रकट किया। राहुल गांधी ने पोस्ट में कहा, 'मुझे जाने-माने अभिनेता कादर खान जी के निधन के बारे में सुनकर दुख हुआ। मैं उनके परिवार, मित्रों और दुनिया भर में मौजूद प्रशंसकों के प्रति गहरी संवेदना प्रकट करता हूं।' उन्होंने कहा, 'हमें कादर खान की कमी हमेशा महसूस होगी।'

फिल्म 'दाग' ​​से की थी फ़िल्मी करियर की शुरुआत:
काबुल में पैदा हुए, खान ने 1973 में राजेश खन्ना की  फिल्म 'दाग' ​​के साथ अभिनय की शुरुआत की और 300 से अधिक फिल्मों में अभिनय किया। उन्होंने 250 से अधिक फिल्मों के संवाद भी लिखे। उन्होंने ने अपने करियर की शुरुआत पहली फिल्म रणधीर कपूर-जया बच्चन की जवानी दिवानी से की थी। पटकथा लेखक के रूप में, खान ने अक्सर मनमोहन देसाई और प्रकाश मेहरा के साथ सहयोग किया।

ये थी उनकी सुपरहिट फिल्मे:
खान हास्य भूमिकाओं का पर्याय थे, खासकर गोविंदा के साथ फिल्मों में। उन्होंने कई डेविड धवन निर्देशित गोविंदा फिल्मों जैसे दुल्हे राजा, कुली नंबर 1, बडे मियां छोटे मियां, राजा बाबू, साजन चले ससुराल, चाची नंबर 1 जैसी फिल्मों में काम किया। वास्तव में, खान ने 70, 80 और 90 के सभी प्रमुख अभिनेताओं के साथ काम किया है, जिसमें राजेश खन्ना, बच्चन, जीतेंद्र, फ़िरोज़ खान, अनिल कपूर और गोविंदा शामिल हैं।

  • Tags

You can share this post!


Leave Comments